Box Office Collection: ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ (CHUP: Revenge of The Artist) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से इसे बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, ये रफ्तार थोड़ी धीमी है।
सनी देओल (Sunny Deol), दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan), श्रेया धनवंतरी और पूजा भट्ट स्टारर इस सस्पेंस थ्रिलर मूवी को सीधा दर्शकों के लिए ही रिलीज किया गया था और क्रिटिक्स की ओर से कोई फीडबैक पहले से मौजूद नहीं थी। इसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धमाल मचा दिया।
अभी पढ़ें – Rashmika Mandanna Viral Video: रश्मिका ने फैन के दिल पर ऑटोग्राफ दे बनाया उसका दिन
CHUP Box Office Collection Day 3:
तीसरे दिन यानी रविवार के कलेक्शन पर नजर डालें तो, तीसरे दिन भी दुलकर सलमान और सनी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ CHUP का तीन दिनों का ओवरऑल कलेक्शन 7.13 करोड़ हो गया है।
इससे पहले दूसरे दिन भी टिकट काउंटर पर अच्छी संख्या दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ₹3 करोड़ की कमाई की थी, और दूसरे दिन यानी शनिवार को ₹2 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया गया। आर बाल्की की फिल्म का वर्तमान कलेक्शन कुल ₹7.13 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म को एक रोमांटिक साइकोपैथ थ्रिलर के रूप में जाना जाता है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह फिल्म मास्टर फिल्म निर्माता गुरु दत्त और उनकी 1959 की क्लासिक कागज के फूल को श्रद्धांजलि है। यह एक पुलिस वाले (सनी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो फिल्म समीक्षकों की हत्या के पीछे एक सीरियल किलर को ट्रैक कर रहा है।
अभी पढ़ें – Vikram Vedha Song Out: दमदार एक्शन करते दिखे ऋतिक रौशन और सैफ अली खान
फिल्म में अमिताभ बच्चन का भी कैमियो है। ये मलयालम अभिनेता दुलकर सलमान की तीसरी हिंदी फिल्म है। उन्होंने कहा कि चुप करने का निर्णय उनके लिए एक “नो-ब्रेनर” था क्योंकि इसकी एक दिलचस्प स्क्रिप्ट थी और उन्हें आर बाल्की के साथ सहयोग करने का मौका भी मिला, जो चीनी कम, पा और पैड मैन जैसी प्रशंसित फिल्में बना चुके हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
24 mins ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
1 hr agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
2 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
3 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
16 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
17 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines