Rashmika Mandanna Viral Video: रश्मिका ने फैन के दिल पर ऑटोग्राफ दे बनाया उसका दिन
Edited By Ritu Shaw

Rashmika Mandanna Viral Video: रश्मिका ने फैन के दिल पर ऑटोग्राफ दे बनाया उसका दिन
Edited By Ritu Shaw

Rashmika Mandanna Viral Video: रश्मिका ने फैन के दिल पर ऑटोग्राफ दे बनाया उसका दिन
मुंबई: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का क्रेज बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही फैंस के सर चढ़कर बोल रहा है। एक्ट्रेस अपनी आगामी फिल्म ‘गुड बाय’ (Goodbye) से बॉलीवुड में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी सिलसिले में वो हर रोज फिल्म का प्रमोशन करती भी नजर आ रही हैं, जहां वो अपने फेश एंड स्टाइलिश लुक्स से फैंस को मेजर फैशन गोल भी देती नजर आ रही हैं।
इसी कड़ी में उनका एक लेटेस्ट वीडियो (Rashmika Mandanna Viral Video) सामने आया है, जिसमें उन्हें पीले रंग के कोट ड्रेस में देखा जा सकता है। वेवी कर्ल्स लाइट मेकअप के साथ रश्मिका का ये लेमन कलर का आउटफिट वाकई उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। सोमवार को प्रमोशन से ही एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक फैन का दिन बनते हुए देखा जा सकता है।
पैपराजी वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक लकी फैन को रश्मिका से अपने सीने पर ऑटोग्राफ लेने का मौका मिला। सोशल मीडिया वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहा है कि श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna Fan boy gets signature on heart) का ये फैन काफी एक्साइड और इमोशनल भी है।
जब वो एक्ट्रेस अपनी टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ देने की बात कहता है तो वो थोड़ा चौंक जाती हैं, बाद में वो उसकी रिक्वेस्ट मानते हुए रश्मिका अपने फैन की टी-शर्ट पर ही दिल वाले हिस्से पर अपना ऑटोग्राफ देती देखी जाती हैं।
बता दें, रश्मिका जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। उनकी फिल्म ‘गुड बाय’ अगले महीने 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके अलावा उनके पास सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मिशन मजनू’ और रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ भी पाइपलाइन में है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: