Vikram Vedha Song Out: दमदार एक्शन करते दिखे ऋतिक रौशन और सैफ अली खान

Vikram Vedha Song Out: ऋतिक रौशन और सैफ अली खान दिखे दमदार

Vikram Vedha Song Out: ऋतिक रौशन और सैफ अली खान दिखे दमदार

विज्ञापन

मुंबई: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha Song Out) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में मेकर्स ने ‘विक्रम वेधा’ का नया गाना ‘बंदे’ (Bande) रिलीज किया, जिसे महज आधे में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा।

विज्ञापन

इस गाने में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अपने-अपने थ्रिलिंग एक्शन स्टंट्स को परफॉर्म करते हुए देखे जा सकते हैं। सैफ क्राइम को जड़ से खत्म करना चाहते हैं, वहीं ऋतिक अपने डर की दुनिया बसाना चाहते हैं। गाने को शिवम ने गाया है। जबकि गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। वहीं, गाने का म्यूजिक सैम सी एस ने दिया है।

विक्रम वेधा के बारे में
‘विक्रम वेधा’ एक तमिल सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। कहानी की बात करें तो यह लोकप्रिय भारतीय लोक कथा ‘विक्रम-बेताल’ से प्रेरित है, जिसमें ऋतिक गैंगस्टर ‘वेधा’ की भूमिका निभाएंगे। जबकि सैफ अली खान एक पुलिस ऑफिसर ‘विक्रम’ की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कीमत 175 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

विज्ञापन

ऋतिक और सैफ के साथ राधिका आप्टे भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। पुष्कर-गायत्री द्वारा निर्देशित। यह फिल्म इसी महीने के आखिर में 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ