साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी ने हाल ही में पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का ट्रेलर देखा है. इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. चिरंजीवी ने फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद उसकी जमकर तारीफ की है. ‘उस्ताद भगत सिंह’ का ट्रेलर 14 मार्च को रिलीज किया गया था. पवन कल्याण की फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. आपको बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी 19 मार्च को थिएटर में रिलीज होने वाली है. ऐसे में दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर टकराव होने वाला है.
हालांकि, पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ एक तेलुगू फिल्म है. वहीं रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ पैन-इंडिया फिल्म है. लेकिन पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर 2’ का बाजार तेलुगू सिनेमा में बिगाड़ सकती है. दरअसल, यह फिल्म मार्च के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली थी. लेकिन जब कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया, तो पवन कल्याण अपनी फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया है.
यह भी पढ़ें: ‘हवा हवा’ गाने के लिए ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने चुकाए 46 लाख, पाकिस्तान के सिंगर हसन जहांगीर का बड़ा खुलासा
चिरंजीव उस्ताद भगत सिंह का ट्रेलर देखने के बाद क्या कहा?
पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का ट्रेलर देखने के बाद चिरंजीवी ने ट्रेलर को अपने X अकाउंट पर शेयर किया है और लिखा, ‘जादू हो गया. समय आ गया है. ट्रेलर रिलीज हो गया है. ‘उस्ताद भगत सिंह’ के साथ उगादी (गुड़ी पड़वा) की ढेर सारी शुभकामनाएं. प्रिय कल्याण बाबू, हरीश शंकर और फिल्म की पूरी टीम को बधाई.’
यह भी पढ़ें: Nora Fatehi के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर विवाद, अश्लीलता को लेकर भड़के अरमान मलिक
एक्शन, रोमांस से भरी है पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’
आपको बता दें कि पवन कल्याण की यह फिल्म एक एक्शन, रोमांस से भरी हुई फिल्म है. इस मूवी को हरीश शंकर ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ श्री लीला और राशि खन्ना अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ पहले 26 मार्च को रिलीज होने वाली थी. लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म को अब 19 मार्च को रिलीज करने का फैसला किया है.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
44 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines