मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की स्टनर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने हाल ही में अपनी सेहत से जुड़ा एक खुलासा किया, जिसने सभी को परेशान कर दिया।
एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया कि वो मायोसिटिस (Samantha diagnosed with Myositis) नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। इस बीच एक्टर चिरंजीवी (Chiranjeevi wishesh speedy recovery for Samantha) ने भी एक्ट्रेस के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।
अभी पढ़ें – Ananya Panday ने रीक्रिएट किया Kareena का ‘Poo’ अवतार, बेबो ने यूं किया रिएक्ट
चिरंजीवी का पोस्ट
चिरंजीवी ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘प्रिय सैम, समय-समय पर चुनौतियां हमारे जीवन में आती हैं, ऐसा शायद इसलिए होता है, ताकि हम अपनी आंतरिक शक्ति की खोज कर सकें। आप आंतरिक शक्ति से भरपूर एक अद्भुत लड़की हैं। मुझे यकीन है कि आप इस चुनौती को भी जल्द ही पार कर लेंगी। आप के साहस और दृढ़ विश्वास की कामना करता हूं। आपका हौसला बना रहे’
सामंथा ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी
चिरंजीवी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, सामंथा ने ट्वीट किया, “धन्यवाद सर आपकी उत्साहजनक शब्दों के लिए @KChiruTweets।”
https://twitter.com/Samanthaprabhu2/status/1586640208166019073?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1586640208166019073%7Ctwgr%5E60ea39579483a8e916ed0274b7a44421cc488886%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.pinkvilla.com%2Fentertainment%2Fsouth%2Fchiranjeevi-writes-a-powerful-note-for-samantha-ruth-prabhu-after-myositis-diagnosis-actress-replies-1196882
मायोसिटिस से जूझ रही हैं सामंथा
बता दें, सैम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बीमारी का खुलासा किया और अपना वीक साइड फैंस के सामने रखा। उन्होंने अस्पताल से अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘यशोधा ट्रेलर के लिए आपकी प्रतिक्रिया जबरदस्त थी। ये प्यार और कनेक्शन है, जो मैं आप सभी के साथ शेयर करती हूं। यही मुझे जिंदगी में आने वाली अंतहीन चुनौतियों से निपटने की ताकत देता है’
उन्होंने आगे लिखा, ‘कुछ महीने पहले मुझे मायोसिटिस नाम की एक ऑटोइम्यून कंडीशन डायग्नोस की गई थी। मैं इसमें सुधार आने के बाद इसे शेयर करने की उम्मीद कर रही थी। लेकिन मुझे लगता है कि इसमें अभी थोड़ा ज्यादा समय लगेगा। मैं धीरे-धीरे महसूस कर रही हूं कि हमें हमेशा अपनी मजबूत साइड रखने की जरूरत नहीं है। इस कमजोरी को स्वीकार करना कुछ ऐसा है जिससे मैं अभी भी संघर्ष कर रही हूं’
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘डॉक्टरों को भरोसा है कि मैं बहुत जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगी। फिजिकली और इमोशनली मेरे कुछ दी अच्छे और कुछ बुरे रहे है। मुझे लगता है कि मैं एक और दिन नहीं संभाल सकती, लेकिन किसी तरह वो पल बीत जाता है। मुझे लगता है कि इसका मतलब सिर्फ यही है कि मैं ठीक होने के एक दिन और करीब हूं। आई लव यू..यह भी गुजर जाएगा’
अभी पढ़ें – Virat Kohli के होटल रूम का वीडियो लीक होने के बाद सामने आया Anushka Sharma का रिएक्शन, कह गईं ये बात
आने वाली फिल्में
आखिरी बार सामंथा को विग्नेश शिवन की ‘काथुवाकुला रेंदु काधल’ में देखा गया था। अभिनेत्री अब हरि और हरीश की ‘यशोदा’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जो उनकी पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म है। उनकी पौराणिक फिल्म, शाकुंतलम भी पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरण में है। इस बीच, सामंथा के पास विजय देवरकोंडा के साथ कुशी और उनकी पहली विदेशी फिल्म, अरेंजमेंट ऑफ लव भी है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
18 mins agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
1 hr ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
2 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
2 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
3 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
20 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
22 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines