साउथ सिनेमा से हर हफ्ते कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिन्हें ऑडियंस का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता है. इस फिल्मों को लोग काफी पसंद करते हैं. इन दिनों सिनेमाघरों में एक ऐसी ही मूवी रिलीज हुई है, जो बड़ी-बड़ी फिल्मों को टक्कर दे रही है. इस मूवी ने कमाई में अपनी रफ्तार पकड़ ली है. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘चेन्नई लव स्टोरी’ है.
चेन्नई लव स्टोरी ने कितने का किया कलेक्शन?
‘चेन्नई लव स्टोरी’ फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. इस मूवी की हर कोई तारीफ कर रहा है. फिल्म कमाई के मामले में भी शानदार कलेक्शन कर रही है. यह मूवी बेहद कम बजट के साथ तैयार की गई है. इसके बावजूद फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर सैकनिल्क के अनुसार 4.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 5.69 करोड़ रुपये रहा है. यह मूवी 24 जुलाई 2026 को थिएटर्स में रिलीज की गई है. फिल्म को रिलीज हुए आज दो दिन हो चुके हैं. मूवी ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 4.51 करोड़ रुपये छापे हैं. फिल्म ने दो दिनों में 9.46 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है.
यह भी पढ़ें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर झूम उठा बॉलीवुड, हुमा कुरैशी-रोहित सराफ समेत इन सेलेब्स ने जाहिर की खुशी
‘जन नेता’ ने अब तक कितने का कलेक्शन किया
हालांकि, इन दिनों साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु सीएम थलपति विजय की आखिरी मूवी ‘जन नेता’ सिनेमाघरों में लगी हुई है. यह मूवी 23 जुलाई 2026 को रिलीज हुई है. इस मूवी को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं दूसरे दिन 21.15 करोड़ कमाए हैं. फिल्म ने तीसरे दिन यानी आज खबर लिखे जाने तक 21.01 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. ‘जन नेता’ ने तीन दिनों में अब तक 84.86 करोड़ का कुल कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें खौफ और डर से भरी है 110 मिनट की ये फिल्म, कमजोर दिल वाले भूलकर भी न देखें
द ओडिसी ने छापे इतने करोड़
वहीं हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ की बात करें, तो इस मूवी को रिलीज हुए आज 9 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 9 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 104.91 करोड़ की कमाई कर डाली है. इन बड़ी फिल्म के होने बाद भी ‘चेन्नई लव स्टोरी’ ने शानदार कलेक्शन किया है. इस मूवी का बजट लगभग 20 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है.
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
4 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
4 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
7 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
8 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
13 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
14 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
15 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
17 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines