Avinash mishra Exposed: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में नए साल के उपलक्ष में घर में फैमिली वीक सेलिब्रेट किया जाने वाला है। इस मौके पर सभी कंटेस्टेंट के घरवाले घर में आएंगे और उनके साथ टाइम स्पेंड करेंगे। वहीं वो उन्हें सपोर्ट भी करेंगे। इस मौके पर चाहत पांडेय की मां भी आने वाली हैं, जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चाहत ने जैसे ही अपनी मां को देखा वो इमोशनल हो गईं और उनके गले लग रोने लगीं। वही मां ने भी अपनी बेटी को सपोर्ट करते हुए अविनाश को आईना दिखाया। आइए जानते हैं कि उन्होंने अविनाश मिश्रा को क्या कहा…
मां को देख चाहत के निकले आंसू
चाहत पांडेय घर में पहले दिन से ही चर्चा में रही हैं। उनका सोलो गेम हो या विवियन डीसेना के प्रति उनका रवैया अक्सर सुर्खियों में रहा है। अब फैमिली वीक में चाहत की मां घर में आईं तो उन्हें देख वो खुशी से झूम उठीं। उन्होंने जैसे ही अपनी मां को सामने देखा तो गले लग रोने लगीं। इस मौके पर मां भी बेटी के गले लग इमोशनल हो गईं। उन्होंने घर में आकर टॉप 5 कंटेस्टेंट के नाम भी रिवील किए जिनमें से एक नाम उनकी बेटी का भी है।
यह भी पढ़ें:Bigg Boss 18: Munawar ने करणवीर को दिखाया ससुराल, Bharti ने अविनाश के पोंछे आंसू
चाहत के कैरेक्टर पर की बात
हर मां के लिए उसकी औलाद सबसे अच्छी होती है ये तो आपने सुना ही होगा। चाहत पांडेय की मां ने भी अपनी बेटी का जमकर सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि आप लोग मेरी बेटी के बारे में जो सोचते हैं वो वैसी नहीं है। उन्होंने अविनाश मिश्रा को आडे हाथों लेते हुए कहा कि वो ऐसे करैक्टर की लड़की नहीं है जैसा आपने उसे बोला है। इस बात को सुन अविनाश भी हैरान हो गए और समझ ही नहीं पाए कि क्या बोलें।
अविनाश लड़कीबाज है
चाहत की मां ने अविनाश को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए। उन्होंने चाहत से बात करते हुए कहा कि हमने तुमसे जब भी पूछा कि तुम्हें अविनाश क्यों पसंद नहीं है? इस पर तुमने हमेशा हमसे कहा कि वो तुम्हें इसलिए पसंद नहीं है क्योंकि वो लड़कीबाज है। अविनाश ने भी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि चाहत तुमने बाकी सारी चीजें बताई जो सेट पर हुईं। चाहत की मां ने रजत दलाल की भी क्लास लगाई और कहा कि आप चाहत को यूज एंड थ्रो करते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Eisha Singh के फैंस के लिए बुरी खबर, वोटिंग ट्रेंड के रिजल्ट चौंकाएंगे
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
12 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
18 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines