Bigg Boss 18: Munawar ने करणवीर को दिखाया ससुराल, Bharti ने अविनाश के पोंछे आंसू

Munawar-Bharti Roast Bigg Boss 18 Contestants: बिग बॉस 18 में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और भारती सिंह आए। दोनों ने सभी घरवालों को जमकर रोस्ट किया।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Munawar-Bharti Roast Bigg Boss 18 Contestants: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में अब नए साल का सेलिब्रेशन चल रहा है। घर में कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) से लेकर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) तक आए। उन्होंने घर में नॉमिनेशन के माहौल के बीच अपनी कॉमेडी से हंसी-ठहाकों का ऐसा तड़का लगाया कि मजा ही आ गया। मुनव्वर और भारती ने करणवीर मेहरा से लेकर अविनाश मिश्रा तक को जमकर रोस्ट किया। वहीं बाकी घरवालों को भी ऐसा लपेटा की एंटरटेनमेंट का लेवल हाई हो गया। आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा…

विज्ञापन

रजत पर कसा तंज

मुनव्वर फारूकी को तो आप जानते ही हैं, कि कैसे वो अपने अंदाज में लोगों की पोल खोलते हैं। बिग बॉस के घर में भी कुछ ऐसा ही हुआ और जिसमें मुनव्वर फारूकी ने रजत दलाल (Rajat Dalal) के यू-टर्न पर तंज कसते हुए कुछ ऐसा कहा कि सभी हंस पड़े। मुनव्वर ने कहा कि रजत भाई ये आपको जितना यू-टर्न- यू टर्न बोलें ये अभी बच्चे हैं। इन्होंने आपकी अभी ड्राइविंग देखी नहीं है। इतना कहना था कि घर में हंसी के ठहाके गूंज पड़े।

विज्ञापन

विज्ञापन

करणवीर मेहरा को गिनाए ससुराल

मुनव्वर फारूकी ने करणवीर मेहरा को भी नहीं बख्सा और चुम दरांग (Chum Darang) को लेकर उन्हें रोस्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि करण भाई नॉर्थ ईस्ट इंडिया में एक स्टेट है, इस पर चुमवीर बोलते हैं अरुणाचल प्रदेश। लेकिन मुनव्वर बोलते हैं नहीं ससुराल। इंडिया के स्टेट भी न अब उसी नाम से पहचाने जाएंगे, करण का ससुराल 1, करण का ससुराल 2 और करण का ससुराल 3। करण भी इस बात पर चुटकी लेने से बाज नहीं आते और फटाक से बोलते हैं बर्थडे की तरह शादियां मना रहा हूं मैं।

विज्ञापन

करण ने खोली चुम की पोल

शो में 31 दिसंबर सेलिब्रेशन के मौके पर भारती सिंह और करण कुंद्रा भी आने वाले हैं। करण ने साल के अंत में अपने-अपने पार्टनर की कमियां बताने के लिए अविनाश और करणवीर को कहा। सबसे पहले करणवीर ने शुरुआत की और चुम के बारे में सिर्फ इतना ही बोला कि उनकी वाली बहुत कम बोलती हैं, हालांकि ये एक तंज था जिसे चुम समझ गईं।

विज्ञापन

अविनाश ने भी भारती के सामने ईशा की बताई सच्चाई

अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) से भी भारती सिंह और करण कुंद्रा ने उनकी पार्टनर की कमियों के बारे में पूछा। बस इतना कहना था कि अविनाश ने तो जैसे ईशा सिंह (Eisha Singh) कमियों की झड़ी सी लगा दी। वो बोले उनकी वाली मैं बताता हूं वो नहीं पहनती है, बस पूछेगी जरूर की क्या पहनूं। खाना खा रही होती है तो उसको पता होता है कि उतना वो नहीं खा पाएगी। इतना कहना था कि भारती का तो दिल ही भर आया और बोलीं कि बस-बस रुक तेरे आंसू पोछे अब हमें रुलाएगा क्या। इस बात पर सभी हंस पड़े। वहीं ईशा और चुम तो समझ ही नहीं पाए कि क्या रिएक्ट करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ