सेलिब्रिटीज को अपनी लाइफ में काफी कुछ झेलना पड़ता है। ग्लैमर वर्ल्ड फेम तो देता है, लेकिन कभी-कभी स्टार्स को इसकी एक बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ इन सेलिब्रिटी मॉम्स के साथ भी हुआ है, जिनके अपने बच्चों संग ही रिश्ते पर दुनिया ने जमकर कीचड़ उछाला है। बच्चों संग कुछ मोमेंट्स की वजह से इन 5 हसीनाओं को जमकर ट्रोल किया जा चुका है। कुछ एक्ट्रेसेस के बेटों संग रिश्तों पर तो लोगों ने सवाल भी उठाए हैं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?
निशा रावल
इन दिनों निशा रावल अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। एक इवेंट में वो अपने बेटे काविश महरा के साथ नजर आई थीं। इस दौरान 7 साल का काविश अपनी मां पर प्यार लुटाता हुआ नजर आ रहा था और उन्हें किस कर रहा था। लोगों ने इस वीडियो पर भद्दे-भद्दे कमेंट किए और इसे अश्लील बताया था। मां के सीने पर हाथ रखा देख और किस करता देख लोगों ने निशा और उनके बेटे के रिश्ते का मजाक बनाकर रख दिया। इसके बाद निशा ने गुस्सा जाहिर करते हुए नाराजगी भी जताई। निशा ने पैपराजी को दिए बयान में कहा, ‘शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो एक मां-बेटे के रिश्ते को इस नजर से देखते हैं। ये खोट उनके मन में है।’
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन की एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी, जिस पर लोगों ने उन्हें खूब फटकार लगाई थी। इस फोटो में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन को किस करती हुई नजर आई थीं। लोगों को ये तकलीफ नहीं थी कि ऐश्वर्या ने बेटी को किस किया, बल्कि दिक्कत ये थी कि ऐश्वर्या ने आराध्या को लिप्स पर किस किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर खूब बवाल हुआ था और बच्चन बहू सबके निशाने पर आ गई थीं। इसके बाद भी कई बार ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन की लिप किस करते हुए फोटोज सामने आई हैं।
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने एक बार सोशल मीडिया पर बेटे अरहान खान के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस फोटो में ये दोनों मां-बेटे बेड पर लेटे हुए दिखाई दिए थे। इस तस्वीर को देखकर फैंस ने मलाइका के उनके बेटे संग रिश्ते पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। इसके अलावा पॉडकास्ट में जब मलाइका ने अरहान से उनकी गर्लफ्रेंड और वर्जिनिटी को लेकर सवाल किया था तब भी जमाने ने उनके रिश्ते पर थू-थू की थी। हालांकि, मलाइका पर कभी ट्रोलिंग का कोई असर नहीं पड़ा।
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ में कई समस्याओं का सामना कर चुकी हैं। उनकी लाइफ बेहद मुश्किल भरी रही है। पहले तो उनकी दो शादियां टूटीं और फिर उन्हें दोनों बच्चों की अकेले परवरिश करनी पड़ी। बेटे रेयांश को श्वेता ने काफी मुश्किलों के साथ बड़ा किया है। रेयांश ने बचपन में ही काफी कुछ देखा है और वो क्या कम था? जो समाज ने भी उन्हें परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक बार श्वेता तिवारी की बेटे रेयांश को लिप किस करते हुए फोटो सामने आई थी। बस फिर क्या था? लोगों ने ऐसी घाटिया बातें करना शुरू कर दिया कि मां-बेटे का रिश्ता शर्मसार हो गया।
यह भी पढ़ें: Samay Raina और Ranveer Allahbadia का बयान दर्ज, तीसरी बार महाराष्ट्र साइबर सेल ने किया था तलब
छवि मित्तल
छवि मित्तल ने अपने बच्चों को लिप्स पर किस करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया था और लोगों ने इस रिश्ते में प्यार को चाइल्ड एब्यूज तक का नाम दे दिया था। एक्ट्रेस पर आरोप लगाए गए थे कि उन्हें रिश्तों की सीमाओं का ख्याल नहीं है। हालांकि, एक्ट्रेस ने बाद में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
12 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
14 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
15 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
18 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
19 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
20 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines