Samay Raina और Ranveer Allahbadia का बयान दर्ज, तीसरी बार महाराष्ट्र साइबर सेल ने किया था तलब

समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया ने आज महाराष्ट्र साइबर सेल के ऑफिस जाकर अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाया है। शो को लेकर चल रहे मामले में दोनों का बयान दर्ज कर लिया गया है।

Samay Raina Ranveer Allahbadia

Samay Raina Ranveer Allahbadia File Photo

विज्ञापन

मशहूर कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जो कुछ हुआ है उसके बाद उनका काम और करियर दोनों बर्बाद हो रहे हैं। समय रैना का शो बंद हो चुका है और इन दिनों वो अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। हर जगह से वो गायब दिख रहे हैं और उनके चेहरे पर हर बार सिर्फ तकलीफ ही नजर आ रही है। अब इसी बीच समय रैना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया अब महाराष्ट्र साइबर सेल के ऑफिस पहुंचे हैं।

समय और रणवीर पहुंचे महाराष्ट्र साइबर सेल के ऑफिस

बताया जा रहा है कि आज समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया ने महाराष्ट्र साइबर सेल के ऑफिस जाकर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद पर अपना बयान दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र साइबर सेल के ऑफिसर्स ने मंगलवार यानी आज इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद से जुड़े मामले में समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया से सवाल-जवाब का दूसरा राउंड पूरा किया है। इन दोनों को महाराष्ट्र साइबर सेल ने तीसरी बार समन भेजा था और अपने बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया था।

विज्ञापन

समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया का बयान दर्ज

ऐसे में आज इन दोनों ने पेश होकर अपने-अपने बयान दर्ज करवाए। इससे पहले समय रैना पिछले महीने भी इस केस के सिलसिले में महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए थे। हालांकि, इन दोनों से क्या सवाल-जवाब किए गए हैं? अभी तक उसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हो सकता है कि जल्द ही इनसे पूछे गए सवालों की जानकारी सामने आ जाए।

विज्ञापन

समय रैना के कमबैक का फैंस को इंतजार

वहीं, आपको बता दें, इतनी कंट्रोवर्सी इसलिए हो रही है क्योंकि समय रैना के शो पर रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके अलावा अपूर्वा मखीजा ने भी कुछ ऐसा कह दिया था कि उन्हें अभी तक दुष्कर्म, जान से मारने और एसिड अटैक की धमकियां मिल रही हैं। अपूर्वा मखीजा और रणवीर अल्लाहबादिया तो कमबैक कर चुके हैं। हालांकि, समय रैना की वापसी का फैंस को अभी भी इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ