Celebrity Masterchef के एपिसोड में दिखा Tejasswi Prakash का जला हाथ, 1 महीने पहले हुआ था हादसा

Tejasswi Prakash in Celebrity Masterchef: ‘सैलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के सेट पर कुछ समय पहले तेजस्वी प्रकाश के साथ एक हादसा हुआ था, जिसके बाद अब शो के एपिसोड में तेजस्वी का जला हुआ हाथ देखने को मिला।

Tejasswi Prakash in Celebrity Masterchef

Tejasswi Prakash in Celebrity Masterchef

विज्ञापन

Tejasswi Prakash in Celebrity Masterchef: सोनी टीवी के नए शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में टीवी जगत की पॉपुलर हस्तियां हिस्सा लेते हुए नजर आ रही हैं। तेजस्वी प्रकाश से लेकर निक्की तंबोली, दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, चंदन प्रभाकर समेत की सेलेब्स अपने कुकिंग टैलेंट से जजिज को इंप्रेस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस शो का पहला एपिसोड बीते सोमवार देखने को मिला, जहां सभी सेलेब्स ने अपना पहला चैलेंज परफॉर्म किया। इस दौरान सभी ने बैंगन से कई सारी अलग-अलग डिश बनाई। कुछ सेलेब्स की डिश फराह खान समेत देश के बड़े शेफ्स को पसंद आई, तो कुछ ने काफी ज्यादा निराश किया। इसी दौरान टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का वो घाव भी देखने को मिला जो उन्हें शो की शूटिंग के दौरान लगा।

तेजस्वी प्रकाश के साथ हुआ था हादसा 

कुछ समय पहले तेजस्वी प्रकाश ने अपने सोशल मीडिया पर अपने सभी फैंस को बताया था कि किस तरह उनका हाथ जल गया है। तेजस्वी प्रकाश ने बताया था कि शो में एक चैलेंज को करते हुए उनके साथ हादसा हो गया और उनका हाथ जल गया। इसी के साथ ही उन्होंने लिखा था कि शो मस्ट गो ऑन। तेजस्वी ने अपने सभी फैंस को मैसेज दिया था कि कुछ भी हो आपको आगे बढ़ते रहना चाहिए और उन्होंने शो के दौरान भी बिल्कुल वैसा ही किया।

Advertisment

तेजस्वी प्रकाश का दिखा जला हुआ हाथ

अब शो के एपिसोड के दौरान जब तेजस्वी अपना चैलेंज परफॉर्म कर रही थीं तब उनका वही हाथ दिखा जिसमें चोट लगी थी। जला हुआ घाव उनके हाथ पर साफ-साफ देखा जा सकता था। हालांकि तेजस्वी ने बावजूद इसके ना सिर्फ अपना चैलेंज पूरा किया बल्कि बहुत आसानी से उन्होंने अपनी डिश बनाई और जजिज की तरफ से काफी तारीफ भी लूटी। तेजस्वी उन 3 कंटेस्टेंट्स में से एक भी रहीं जिन्हें जज की तरफ से सबसे अच्छी डिश बनाने का खिताब भी मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ