Netflix की इस सीरीज में जंगल में फंसे सेलिब्रिटी, खतरा देख भूल जाएंगे 'खतरों के खिलाड़ी'

Celebrity Bear Hunt: नेटफ्लिक्स पर 5 फरवरी को स्ट्रीम हुए शो में इंडस्ट्री के जाने-माने सेलिब्रिटीज को जंगल में छोड़ दिया जाता है। यहां उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

celebrity bear hunt reality series cast theme must watch on netflix

Celebrity Bear Hunt. File Photo

विज्ञापन

Celebrity Bear Hunt: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ टीवी के पॉपुलर रियलिटी शोज में से है। शो में सेलिब्रिटीज खतरनाक स्टंट करते हुए अपने डर का सामना करते हैं। आज हम आपको जिस शो के बारे में बताने जा रहे हैं वह आपको एडवेंचर और डर की डबल डोज देगा। इस शो का प्रीमियर बीते दिन 5 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर हुआ है। 8 एपिसोड वाले इस ब्रिटिश शो का नाम Celebrity Bear Hunt है जिसका उद्देश्य ये जानना है कि सेलिब्रिटीज अपने डर और चुनौतियों का सामना किस तरह करते हैं?

Celebrity Bear Hunt की थीम

ब्रिटिश शो Celebrity Bear Hunt की थीम जंगल की चुनौतीपूर्ण और साहसिक जर्नी पर आधारित है। इस शो में पॉपुलर विदेशी सेलिब्रिटीज ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री की है। शो के दौरान उन्हें ‘कोस्टा रिका’ के भयानक जंगल में छोड़ दिया जाता है। यहां उन्हें चुनौतियों का सामना करते हुए जंगल से बाहर निकलना होता है।

Advertisment

हालांकि जंगल से बाहर निकलने के सिर्फ तीन रास्ते होते हैं जिनमें बोट, हेलीकॉप्टर और सुरंग का रास्ता दिया गया है। यहां ट्विस्ट ये है कि उन सेलिब्रिटीज को बाहर निकलने के लिए जंगली जानवरों का सामना भी करना पड़ता है। इसके अलावा सभी सेलिब्रिटीज के पीछे एक इंसानी भालू छोड़ा जाता है। उसका काम होता है सेलिब्रिटीज को जंगल से बाहर जाने से रोकना। वहीं सेलिब्रिटीज को उस भालू से खुद को बचाना होता है।

विज्ञापन

एलिमिनेशन होने का खतरा

शो के दौरान आपको देखने को मिलेगा कि सभी सेलिब्रिटीज जंगल से बाहर निकलने की हर संभव कोशिश करते हैं। इस दौरान उन्हें कुछ टास्क दिए जाते हैं। साथ ही उनके लिए कुछ जाल बिछाए जाते हैं। सेलिब्रिटीज को इन जाल से बचकर निकलना होता है। वहीं जिन सेलिब्रिटी को भालू पकड़ लेता है उन पर एलिमिनेशन का खतरा मंडराने लगता है।

कौन-कौन से सेलिब्रिटी ने लिया हिस्सा?

Celebrity Bear Hunt में 12 सेलिब्रिटीज शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में मॉडल केट मॉस की छोटी बहन लोट्टी मॉस, कॉमेडियन एक्टर जो थॉमस, टीवी पर्सनैलिटी लॉरेंस लेवेलिन-बोवेन, रैपर-शेफ ज़ुहैर हसन उर्फ बिग जू, पूर्व क्रिकेटर डैनी सिप्रियानी, ब्रिटिश एक्टर कोला बोकिन्नी, सिंगर ऊना हेली, जर्नलिस्ट स्टेफ मैकगवर्न, डांसर शर्ली बल्लास, टेनिस प्लेयर बोरिस बेकर, मॉडल लियोमी एंडरसन और एक्ट्रेस मेल बी के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ