Nora Fatehi Video: बॉलीवुड की डांसिंग सेंसेशन और मॉडल नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। खूबसूरती के साथ-साथ फैंस उनकी फिगर के भी कायल हैं, जिसे फ्लॉन्ट करने का वो कोई मौका नहीं गंवातीं। सोशल मीडिया पर अपलोड होने वाली उनकी कोई भी तस्वीर या वीडियो मिनटों में वायरल हो जाती है। इस बीच नोरा का बेहद हॉट अंदाज में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वीडियो में नोरा का हॉट लुक
पैपराजी वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नोरा फतेही (Nora Fatehi Spotted Video) का एक स्पॉटेड वीडियो साझा किया है, जिसमें वो बेहद हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। क्लिप में नोरा ने व्हाइट कलर की फ्लोरल प्रिंट थाई हाई स्लिट पहन रखी है। डीप प्लंजिंग नेक वाले इस आउटफिट को एक्ट्रेस ने व्हाइट सैंडल, व्हाइट मिनी बैग और ब्लैक शेड्स के साथ पूरा किया। वहीं खुल बालों को उन्होंने स्ट्रेट कर अपनी अदाएं दिखाईं।

विज्ञापन

वीडियो पर नेटिजेंस की प्रतिक्रिया
नोरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो मुंबई की सड़कों पर एक ऑफिस से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये हॉट अंदाज लोगो को दीवाना बना रहा है। नेटिजेंस की ओर से भी इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘हॉट एंड फिट’, दूसरे ने लिखा, ‘परफेक्ट बॉडी’ जबकि तीसरे ने लिखा, ‘आप बहुत खूबसूरत हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

नोरा का वर्क फ्रंट
वर्क लाइफ की बात करें तो नोरा फिलहाल डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा-10’ में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। वो जल्द ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की भी घोषणा कर सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ