Aashiqui 3: नए अंदाज में 'आशिकी' करते दिखेंगे कार्तिक आर्यन, सामने आई फिल्म की पहली झलक

kartik

मुंबई: कार्तिक आर्यन (kartik Aaryan) के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक्टर ने अपनी एक और फिल्म का ऐलान कर दिया है। सोमवार सुबह कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेते हुए सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘आशिकी’ (Kartik Aaryan in Aashiqui 3) के तीसरे भाग का हिस्सा होने का ऐलान किया है। अभिनेता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेते हुए ‘आशिकी 3’ (Aashiqui 3) का ऐलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘आशिकी 3’ (Aashiqui 3) में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु द्वारा किया जाएगा। हालांकि, कार्तिक के अपोजिट दिखने वाली एक्ट्रेस कौन होंगी इसका अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन आशिकी 3 के जरिए अनुराग बासु और कार्तिक आर्यन पहली बार हाथ मिलाने जा रहे हैं।

कार्तिक द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई फिल्म की पहली झलक में आशिकी 3 लिखे हुए नजर आ रहा है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने दिया, “अब तेरे बिन जी लेंगे हम जहर जिंदगी का पी लेंगे हम #आशिकी3 ये वाला दिल दहला देने वाला है !! बसु दा के साथ मेरा पहला।”

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ सुपरहिट साबित हुई। इसके अलावा उन्होंने कियारा आडवाणी के साथ अपने दूसरे सहयोग ‘सत्य प्रेम की कथा’ (Satya Prem Ki Katha) की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसके अलावा शहजादा, कैप्टन इंडिया और फ्रेडी जैसी फिल्में कार्तिक के खाते में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ