Richa Chandan
Read More
---विज्ञापन---
Brahmastra Twitter Reactions: साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) आज आखिरकार रिलीज हो गई। करीब 5 साल के लंबे इंतजार के बाद अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म आज थियटर्स में लग चुकी है। जहां रिलीज से पहले फिल्म के बॉयकॉट की मांग उठ रही थी वहीं अब फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्विटर’ पर फिल्म को लेकर अपने रिव्यूज साझा किए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर:
अभी पढ़ें – Rakhi Sawant: आदिल को नहीं पसंद गर्लफ्रेंड की ये बात, राखी ने कहा- ‘इस्लाम नहीं देता इसकी इजाजत’
गौरतलब है कि यह फिल्म काफी समय से लाइम लाइट में छाई थी। ऐसे में फैंस को रणबीर आलिया की जोड़ी (Ranbir Alia) से बेहद उम्मीदें हैं। फिल्म को देखने के बाद मिले-जुले रिएक्शन सामने आए हैं। जहां कुछ फैंस ने इस फिल्म को ब्लॉक ब्लस्टर बताया है तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने फिल्म को लेकर स्टार कास्ट को जमकर ट्रोल किया है।
#Brahmastra SPECTACULAR in the way Epic storyline with Excellent screenplay each and every moments is interesting VFX is in another level #RanbirKapoor delivered career best act #AliaBhatt
Rate – ⭐⭐⭐⭐⭐ (5/5)#BrahmastraReview
Must watch 🔥 pic.twitter.com/WWbsg3infb— M.R.K. (@Freak_4__Salman) September 9, 2022
#Brahmastra: Blockbuster 👌#RanbirKapoor & #AliaBhatt were Good with great chemistry 👍
Supporting Cast were good 🔥
BGM – competent
Cinematography, Visuals & VFX breathtaking
Story is good & Screenplay Is engaging 👌
Rating: ⭐⭐⭐⭐⭐#BrahmastraReview #BrahmastraMovie pic.twitter.com/GW2XvWUUIl— Sanju Samson (@sanjusamson__) September 8, 2022
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए फिल्म की जमकर तारीफ की है। तो किसी ने रणबीर आलिया की एक्टिंग को फिल्म का बेस्ट पार्ट बताया है। आपको बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर, पत्नी आलिया के साथ पहली बार फिल्मी पर्दे पर नजर आ रहे हैं। फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद आ रही है। अपनी रोमांटिक केमेस्ट्री से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे।
https://twitter.com/Lucifer04588091/status/1567980238906478592?s=20&t=cCUDNOjOP-_MyyyPdmfv_w
#Brahmashtra looks like Naagin serial with extra budget #BrahmastraMovie #BrahmashtraReview https://t.co/Q1jfwOUQUv
— Ro Jo (@RoJosh) September 9, 2022
जहां एक तरफ फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने इस फिल्म को ‘नागिन’ सीरियल का फिल्मी वर्जन बता दिया। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘फिल्म ब्रह्मास्त्र’ से दूर रहिए।’ फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं।
ब्रह्मास्त्र फिल्म की बात करें तो यह फिल्म करीब 400 करोड़ के बजट में बनी हैं। इस फिल्म में रणबीर-आलिया के साथ अमिताभ बच्चन, साउथ सुपरस्टार नागार्जुन भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में कैमियो में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी नजर आ रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जलवा दिखा पाती है या नहीं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।