Brahmastra: रणबीर-आलिया के खिलाफ हुए प्रोटेस्ट पर छलका अयान मुखर्जी का दर्द, कही ये बात
Edited By Richa Chandan

Edited By Richa Chandan

Brahmastra: अयान मुखर्जी की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) कल सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।हालांकि फिल्म रिलीज से कई विवादों में घिर गई। हाल ही में फिल्म की स्टार कास्ट रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) महाकाल के मंदिर (Mahakaleshwar) गए थे। लेकिन भारी विरोध के कारण स्टार्स को बिना दर्शन किए ही लौटना पड़ा। अब इस घटना पर डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने अपनी बात रखी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अयान ने कहा, ‘सच कहूं तो मुझे बहुत बुरा लगा कि रणबीर और आलिया मेरे साथ अंदर नहीं जा पाए महाकाल मंदिर में दर्शन लिए। ये दोनों भी मेरे साथ आना चाहते थे। लास्ट मूमेंट तक ये लोग बहुत उत्साहित थे, लेकिन जब हमने वहां के हालात के बारे में सुना तो मैंने कहा कि मुझे अकेले की जाने दो। गौरतलब है कि आलिया अभी प्रेग्नेंट हैं तो मैंने कहा सिर्फ मैं ही जाता हूं। मैं गया और मैंने वहां आशीर्वाद लिया।
दरअसल हाल ही में रणबीर आलिया (Ranbir Alia Ujjain)अपनी फिल्म के रिलीज से पहले उज्जैन ‘महाकाल’ का आशीर्वाद लेने पहुंचे। हालांकि भारी विरोध के कारण रणबीर-आलिया को बिना महाकाल के दर्शन के ही लौटना पड़ा।मीडिया खबरों के अनुसार सुरक्षा कारणों से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंदिर में दर्शन नहीं कर पाए। मंदिर के बाहर स्टार्स को काले झंडे भी दिखाए। जिसके बाद एक्टर्स को लौटना पड़ा।

दरअसल रणबीर कपूर का एक पुराना बयान इनदिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर ने कहा था कि, ‘उन्हें बीफ बेहद पसंद है।’ एक्टर के इस बयान को लेकर कई संगठन उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।यही कारण है कि स्टार्स उज्जैन पहुंच कर भी मंदिर में महाकाल के दर्शन नहीं कर पाए।

रणबीर आलिया की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 9 सितंबर को रिलीज (Brahmastra Release Date) होगी। रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कई रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं। इस फिल्म में रणबीर आलिया के साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी, मौनी रॉय और शाहरुख खान भी नजर आएंगे।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: