Box Office Report: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में 11वें दिन ही रेंगने लगी है। दोनों मूवीज की कमाई में वीकेंड के बाद से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ये दोनों मूवीज अभी तक अपना बजट भी नहीं निकाल पाई हैं। वहीं दूसरी ओर ‘महावतार नरसिम्हा’ को रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं और अभी भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। चलिए जानते हैं तीनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें: Narsimha ने तीसरे संडे भी बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, SOS 2 और Dhadak 2 का कैसा हाल?
‘सन ऑफ सरदार 2’ ने 11वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने 11वें दिन 1 करोड़ की ही कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.33% रही। वहीं सुबह के शो 5.64%, दोपहर के शो 10.77%, शाम के शो 12.48% और रात के शो 12.44% रहे। मूवी ने 11 दिनों में अभी तक 43 करोड़ ही कमाए हैं। मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन के साथ-साथ मृणाल ठाकुर और रवि किशन लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
‘धड़क 2’ की अब तक की कमाई
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक-ड्रामा मूवी ‘धड़क 2’ का तो अजय देवगन की मूवी से ज्यादा हाल खराब हो गया है। इस मूवी ने 11वें दिन 60 लाख की ही कमाई की है। मूवी की हिंदी ऑक्यूपेंसी 13.06% रही। साथ ही सुबह के शो 9.85%, दोपहर के शो 14.24%, शाम के शो 13.73% और रात के शो 14.41% रहे। सिद्धांत की ये मूवी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ रुपये ही कमा पाई है।
‘महावतार नरसिम्हा’ 18वें दिन भी छाई
अश्विन कुमार के डायरेक्शन में बनी ‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई की बात करें तो 18वें दिन भी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ की कमाई की। हालांकि वीकेंड के मुकाबले कमाई में गिरावट देखने को मिली है लेकिन इस मूवी ने अब तक 174.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं इतनी कमाई करने के बाद ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। ऑडियंस को ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ के मुकाबले ये मूवी ज्यादा पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें: Son Of Sardaar 2 की कमाई में वीकेंड पर तगड़ा उछाल, बॉक्स ऑफिस पर अभी भी रेंग रही Dhadak 2
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
9 mins agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
36 mins agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 hr agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
19 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
21 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
22 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines