Narsimha ने तीसरे संडे भी बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, SOS 2 और Dhadak 2 का कैसा हाल?

Box Office Report: सिनेमाघरों में तीन मूवीज एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं। जहां ‘महावतार नरसिम्हा’ ने तीसरे संडे भी ताबड़तोड़ कमाई कर सबको चौंका डाला है। वहीं ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं तीनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की है?

narsimha

Photo Credit- Instagram

Box Office Report: अश्विन कुमार के डायरेक्शन में बनी ‘महावतार नरसिम्हा’ सिनेमाघरों में छाई हुई है। 17वें दिन भी मूवी की कमाई में लगातार उछाल देखा जा रहा है। तीसरे संडे मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई कर बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी धूल चटा दी है। वहीं दूसरी ओर अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ 10वें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंगकर कमाई कर रही है। आइए आपको भी बताते हैं इन तीनों मूवी ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?

‘महावतार नरसिम्हा’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 22.75 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है। इसकी तेलुगु ऑक्यूपेंसी 64.31% रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 53.75%, दोपहर के शो 74.59%, शाम के शो 75.02% और रात के शो 53.86% रहे। मूवी ने अब तक 168.65 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया है। वहीं ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है।

‘सन ऑफ सरदार 2’ की अब तक की कमाई

अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंगकर कमाई कर रही है। इस मूवी ने 10वें दिन 3.75 करोड़ की कमाई की है। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 32.52% रही। सुबह के शो 11.04%, दोपहर के शो 40.40%, शाम के शो 48.96% और रात के शो 29.66% रहे। मूवी ने 42 करोड़ की कमाई की है। इस मूवी में अजय के साथ-साथ मृणाल ठाकुर और रवि किशन लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

‘धड़क 2’ की कमाई

वहीं दूसरी ओर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। मूवी ने 10वें दिन भी 1.75 करोड़ की कमाई की है। वहीं इस रोमांटिक ड्रामा मूवी ने 10 दिनों में 20.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें सिद्धांत और तृप्ति के साथ-साथ सौरभ सचदेवा, मंजिरी पुपाला, विपिन शर्मा और हरीश खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ