Son Of Sardaar 2 की कमाई में वीकेंड पर तगड़ा उछाल, बॉक्स ऑफिस पर अभी भी रेंग रही Dhadak 2

Son Of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन और सिद्धांत चतुर्वेदी की मूवीज सिनेमाघरों में एक-दूसरे को कांटे की टक्कर देती नजर आ रही हैं। वहीं वीकेंड पर अजय की मूवी ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिला है। चलिए दोनों मूवी की कमाई के बारे में जानते हैं।

son of sardaar 2 (9)

Photo Credit- Instagram

Son Of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई में वीकेंड पर तगड़ा उछाल देखने को मिला है। ऑडियंस अपने परिवार के साथ मूवी को सिनेमाघरों में एन्जॉय कर रही है। मूवी को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं। वहीं नौंवे दिन कमाई में उछाल देखकर लग रहा है कि ये मूवी आगे भी अच्छी कमाई कर सकती है। सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ में नौंवे दिन भी कोई इजाफा नहीं हुआ है। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज ने कितनी कमाई की है?

‘सन ऑफ सरदार 2’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की इस मूवी ने 9वें दिन 4 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 35.14% रही। वहीं सुबह के शो 5.54%, दोपहर के शो 24.74%, शाम के शो 51.18% और रात के शो 59.08% रहे। मूवी ने अब तक 38.25 करोड़ की कमाई की है। मूवी की कमाई में वीकेंड पर उछाल देख मेकर्स भी खुश हो गए हैं।

‘धड़क 2’ की कमाई

वहीं दूसरी ओर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की मूवी ने 9वें दिन कुछ खास कमाई नहीं की है। इस मूवी ने नौंवे दिन 1.40 करोड़ की कमाई की है। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 28.30% रही। सुबह के शो 6.84%, दोपहर के शो 19.29%, शाम के शो 38.91% और रात के शो 48.17% रहे। मूवी ने अभी तक सिर्फ 18.70 करोड़ की ही कमाई की है।

दोनों मूवीज हैं सीक्वल

अजय देवगन और सिद्धांत चतुर्वेदी की मूवीज पहले आई मूवीज का सीक्वल हैं। साल 2012 में आई अजय की ‘सन ऑफ सरदार’ ने अपनी कॉमेडी और कास्ट से फैंस को खूब हंसाया था। वहीं जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की ‘धड़क’ ने भी काफी अच्छी कमाई की थी। अब दोनों मूवीज के सीक्वल को पहले पार्ट से कम प्यार मिल रहा है। ‘सन ऑफ सरदार 2’ में इस बार अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर और रवि किशन लीड रोल में नजर आए हैं। वहीं ‘धड़क 2’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ