Box Office Report: राम चरण की 'पेद्दी' के आगे ध्वस्त हुई वरुण धवन की फिल्म, जानें किसने कमाए ज्यादा करोड़

बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, साउथ सुपरस्टार राम चरण मूवी ‘पेद्दी’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

peddi vs HJTIHH

peddi vs HJTIHH दोनों फिल्मों में से किसने किया ज्यादा कलेक्शन?

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ 04 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर ने अहम किरदार निभाया है, जिसे लोगों काफी ज्यादा पसंद किया है. वहीं वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 05 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इन दोनों फिल्मों को रिलीज हुए काफी दिन हो चुके हैं ऐसे में एक्टर के फैंस यह जानना चाहते हैं कि किस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो आज हम आपको दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने 15वें दिन कितने का किया कलेक्शन?

बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को डेविड धवन के डायरेक्शन में तैयार किया गया था. यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इस मूवी में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर ने अहम किरदार निभाया है. इस फिल्म में दबंग खान यानी सलमान खान की मूवी का एक गाना ‘चुनरी-चुनरी’ को रीमेक किया गया है. इस गाने ने मूवी को एक अलग ही पहचान दिलाई है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने अब तक 49.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म को रिलीज हुए आज 15 दिन हो चुके हैं, मूवी ने 15वें दिन 0.40 करोड़ रुपये कमाए हैं.

विज्ञापन

‘पेद्दी’ फिल्म ने 16वें दिन कितने का किया कारोबार?

वहीं साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की बात करें, तो यह मूवी 04 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. sacnilk के मुताबिक मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये छापे थे. इतना ही नहीं मेकर्स ने इस फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें मूवी ने 18.50 करोड़ रुपये छापे हैं. इस मूवी को रिलीज हुए आज 16 दिन हो चुके हैं फिल्म ने 16वें दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म पेद्दी ने अब तक 229.75 करोड़ रुपये का कमा डाले हैं., 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ