'धुरंधर 2' का OTT पर डबल धमाका, JioHotstar के बाद इस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

सुपरस्टार रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर कोहराम मचा रही है. लेकिन अब यह फिल्म एक दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज कर दी गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Dhurandhar the revenge
1 / 5

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इन हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी. लेकिन अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम कर दी गई है. हालांकि, यह फिल्म पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा चुकी थी. लेकिन यह फिल्म भारत में मौजूद नहीं है. इस फिल्म को इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए रिलीज कर किया गया था.

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 2 2 / 5

हालांकि, अब यह मूवी भारतीय दर्शकों के लिए भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अविलेवल हो गई है. यह फिल्म आज यानी 19 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दी गई है. धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. इस फिल्म ने कमाई के मामले में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था. अगर आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे वीकेंड पर ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

धुरंधर 2 कहां देखें?

धुरंधर 2 कहां देखें?3 / 5

आपको बता दें कि 'धुरंधर 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में देखने को मिलने वाला है. दरअसल, मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 10 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म का फेमस डायलॉग ‘घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी’  देखने को मिलता है.

धुरंधर 2 की कहानी

धुरंधर 2 की कहानी4 / 5

यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इतना ही नहीं जब धुरंधर द रिवेंज मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, तो इसे पड़ोसी देश पाकिस्तान में काफी ज्यादा पसंद किया था. यह फिल्म पाकिस्तान में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही थी. इस मूवी ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था.

विज्ञापन

धुरंधर कब हुई थी रिलीज

धुरंधर कब हुई थी रिलीज5 / 5

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. लेकिन इस मूवी का पहला पार्ट 'Dhurandhar' 05 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज की गई थी 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की एक्टिंग को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. आप 'धुरंधर द रिवेंज' को जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन