मशहूर सिंगर परस्तू अहमदी को 74 कोड़ों की मिली सजा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

ईरान की मशहूर सिंगर परस्तू अहमदी ने साल 2024 में यूट्यूब पर एक लाइव कॉन्सर्ट किया था, जिसमें उन्होंने हिजाब की जगह स्लीवलेस ड्रेस पहनी थी, जिसकी वजह से उन्हें हिरासत में लिया गया था. लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था.

parastoo ahmadi

Parastoo Ahmadi को 74 कोड़े मारने की मिली सजा!

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी ने दिसंबर 2024 में एक लाइव कॉन्सर्ट किया था, जिसकी वजह से उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. हालांकि, बाद में सिंगर को छोड़ दिया गया था. बता दें कि सिंगर ने अपने लाइव कॉन्सर्ट में हिजाब की जगह स्लीवलेस ड्रेस पहनी थी, जिसकी वजह से यह करवाई की गई थी. हालांकि, अब मशहूर सिंगर परस्तू अहमदी और उनकी टीम को एक बेहद खतरनाक सजा सुनाई गई है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि ईरान के कोम प्रांत की एक अदालत ने मशहूर सिंगर परस्तू अहमदी और उनकी टीम के 8 लोगों को 74-74 कोड़े मारने का आदेश दिया है. दरअसल, इस अदालत ने सिंगर पर अश्लील कंटेंट पब्लिश करने का दोषी पाया है, जिसकी वजह से उन्हें यह सजा सुनाई गई है. इतना ही नहीं अदालत ने सिंगर परस्तू अहमदी को अगले 2 साल तक देश से बार जाने से रोक लगा दी है. वहीं अदालत ने सिंगर को किसी भी कॉन्सर्ट और इवेंट्स को ज्वाइन न करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

परस्तू अहमदी का क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सिंगर ने साल 2024 में अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ईरान की देशभक्ति गीत ‘अज खूने जवानाने वतन’ को गया था. लेकिन इस राष्ट्रीय गीत गाने के दौरान सिंगर ने हिजाब नहीं पहना था. सिंगर ने हिजाब की जगह स्लीवलेस ड्रेस पहन रखी थी. परस्तू अहमदी का लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता है, जिसके बाद में सिंगर के साथ उन लोगों को भी हिरासत में लिया जाता है, जो सिंगर के साथ होते हैं. लेकिन बाद में सभी को छोड़ दिया जाता है. हालांकि, सिंगर समेत उन 8 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहती है. 

विज्ञापन

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर परस्तू अहमदी स्लीवलेस ड्रेस

euronews की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की स्थिति में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं आया है. परस्तू अहमदी को दी गई सजा इस बात का पक्का सबूत है. इतना ही नहीं अमेरिका के ‘सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स इन ईरान’ की डायरेक्टर बहार गंदेहारी ने भी साफ किया है कि सिंगर परस्तू अहमदी को 74 कोड़े मारने की सजा यह याद दिलाती है कि ईरान में मानवाधिकारों के हालात बद से बदतर हैं. वहीं गंदेहारी ने आगे यह भी कहा कि भले ही यूद्ध के दौरान ईरान अपनी छवि को बेहतर दिखाने का दिखावा कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ