120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 7: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ और रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मस्ती 4’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. थिएटर्स में रिलीज हुए इन दोनों फिल्मों को 7 दिन हो गए हैं. ओपनिंग डे और वीकेंड के बाद से दोनों फिल्मों की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं सातवें दिन जहां ‘120 बहादुर’ की कमाई में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली, वहीं दूसरी और रितेश देशमुख की ‘मस्ती 4’ ने फरहान अख्तर की फिल्म से ज्यादा कमाई की. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने 7वें दिन कितनी कमाई की है?
‘120 बहादुर’ की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ ने 7वें दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई. फिल्म ने 7वें दिन 90 लाख की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 6.72% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 4.26%, दोपहर के शो 6.14%, शाम के शो 7.27% और रात के शो 9.21% रहे. फिल्म ने 7 दिनों में भारत में अब तक 15 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड ‘120 बहादुर’ ने 18.5 करोड़ की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 120 Bahadur की छठे दिन भी रफ्तार धीमी, Masti 4 का भी जान लें कैसा है हाल?
‘मस्ती 4’ ने कितना किया कलेक्शन?
वहीं दूसरी ओर रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मस्ती 4’ की बात करें तो 7वें दिन इस कॉमेडी फिल्म ने ‘120 बहादुर’ को पीछे छोड़ दिया. 7वें दिन फरहान अख्तर की फिल्म ने 1 करोड़ की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 7.09% रही. सुबह के शो 5.54%, दोपहर के शो 6.99%, शाम के शो 6.74% और रात के शो 9.07% रहे. भारत में फिल्म ने 13.85 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई का आंकड़ा 16.5 करोड़ है.
यह भी पढ़ें: 120 Bahadur या Masti 4… पहले दिन किसने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी? जानें कलेक्शन
फिल्मों में कौन-कौन?
फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ ने 7वें दिन भले ही कम कमाई की हो लेकिन फिल्म की कास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. इस फिल्म में फरहान अख्तर के साथ-साथ राशि खन्ना, अंकित सिवाच, विवान भटोन और अजिंक्य देव मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. वहीं ‘मस्ती 4’ में रितेश देशमुख के साथ-साथ विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी, एल्नाज नोरौजी, श्रेया शर्मा, रूही सिंह, अरशद वारसी, तुषार कपूर और नरगिस फाखरी मुख्य भूमिका में हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines