Box Office Collection: 120 Bahadur की छठे दिन भी रफ्तार धीमी, Masti 4 का भी जान लें कैसा है हाल?

120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 6: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ और रितेश देशमुख की ‘मस्ती 4’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

120 bahadur

120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 6: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ और विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की ‘मस्ती 4’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. ओपनिंग डे और वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद अब फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. छठे दिन भी दोनों फिल्मों की कमाई धीमी देखने को मिली है. हालांकि वीकेंड पर ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘120 बहादुर’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ की कमाई की रफ्तार छठे दिन भी धीमी रही. छठे दिन फिल्म की कमाई ने 1 करोड़ की कमाई की थी. भारत में फिल्म ने अब तक 14 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ ने दुनिया भर में अब तक 17 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं इस फिल्म को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन

‘मस्ती 4’ का अब तक का कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की ‘मस्ती 4’ की बात करें तो छठे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने भारत में 12.85 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 6 दिनों में 15 करोड़ की कमाई की है. फिल्म में विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी एक साथ फिल्म में फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं.

विज्ञापन

फिल्मों की कास्ट

फिल्मों की कास्ट की बात करें तो ‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर के साथ-साथ राशि खन्ना, अंकित सिवाच, विवान भटोन, अजिंक्य देव और एजाज खान मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. फिल्म में इंडो-चाइना वॉर के बारे में दिखाया गया है. ‘मस्ती 4’ में विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी के साथ-साथ एल्नाज नोरौजी, श्रेया शर्मा, रूही सिंह, अरशद वारसी, तुषार कपूर, नरगिस फाखरी, नतालिया जानोसजेक और शाद रंधावा मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ