120 Bahadur या Masti 4… पहले दिन किसने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी? जानें कलेक्शन

120 Bahadur Masti 4 Box Office Collection Day 1: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ और विवेक ओबेरॉय की ‘मस्ती 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने पहले दिन कितनी कमाई कर लिया है?

120 Bahadur Masti 4

'मस्ती 4' और '120 बहादुर' का पहले दिन का कलेक्शन

120 Bahadur Masti 4 Box Office Collection Day 1: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ और विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की ‘मस्ती 4’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ऑडियंस को इन दोनों फिल्मों का बेसब्री से इंतजार था. अब फाइनली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी हैं. ‘120 बहादुर’ की कहानी जहां इमोशनल कर देने वाली है, वहीं दूसरी ओर ‘मस्ती 4’ सिनेमाघरों में आपको उतना ही हंसाता नजर आएगी. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘120 बहादुर’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ की पहले दिन धीमी शुरुआती हुई. फिल्म ने पहले दिन 2.35 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.58% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 4.52%, दोपहर के शो 6.58%, शाम के शो 8.53% और रात के शो 14.70% रहे. फिल्म की कहानी इंडो-चाइना वॉर पर बेस्ड है. वहीं फिल्म के रिव्यू भी सोशल मीडिया पर पॉजिटिव मिल रहे हैं.

विज्ञापन

‘मस्ती 4’ का पहला कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदसानी की ‘मस्ती 4’ ने पहले दिन ‘120 बहादुर’ से ज्यादा कमाई की. ओपनिंग डे पर ‘मस्ती 4’ ने 2.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.98% रही. इसके साथ ही सुबह के शो 5.55%, दोपहर के शो 9.06%, शाम के शो 9.91% और रात के शो 15.40% रहे. मूवी की कमाई में अपकमिंग दिनों में थोड़ा उछाल भी देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

मूवीज की कास्ट

दोनों फिल्मों की कास्ट की बात की जाए तो ‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर के साथ-साथ राशि खन्ना, अंकित सिवाच, विवान भटेना और अजिंक्य देव मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. वहीं ‘मस्ती 4’ में विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी के साथ-साथ एल्नाज नोरौजी, रूही सिंह, अरशद वारसी, नरगिस फाखरी, नतालिया जानोसजेक, शाद रंधावा, तुषार कपूर और जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ