Coolie Day 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये की कमाई कर ली थी। रजनीकांत को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस ने ब्लैक में टिकट तक खरीदी। अब फिल्म के दूसरे दिन के अब तक के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 29.78 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं अगर पहले दिन के कमाई की बात करें तो फिल्म ने करीब 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दोनों की कमाई को जोड़ा जाए तो फिल्म अब तक 94.78 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इससे ये साबित होता है कि फिल्म की कमाई के आंकड़े अभी और बढ़ेंगे।
फिल्म ‘कुली’ की कास्ट
लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कुली’ में रजनीकांत के साथ श्रुति हासन, पूजा हेगड़े,उपेन्द्र, सत्यराज, नागार्जुन अक्किनेनी और सौबिन शाहिर भी देखने को मिले। इसके साथ ही आमिर खान ने फिल्म में कैमिया रोल निभाया है। रजनीकांत और आमिर खान को बड़े पर्दे पर एक साथ देखना फैंस के लिए बेहद रोमांचक रहा। फिल्म की कहानी और जबरदस्त एक्शन सीन ऑडियंस को उनकी कुर्सी से बांधे रखते हैं।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: Coolie और War 2 ने अब तक कितने कमाए? पढ़ें दूसरे दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘कुली’ रिव्यू
फिल्म को ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म में रजनीकांत की जबरदस्त एंट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ फैंस मिक्स रिएक्शन भी देते नजर आ रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि उन्हें फिल्म का फर्स्ट पार्ट काफी एनर्जेटिक लगा। फिल्म में नागार्जुन, श्रुति हासन की एक्टिंग को भी दर्शक सरहाते नजर आए।
Coolie VS War 2 Day 2 Collection
रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की एक्शन फिल्म ‘वॉर 2′ को जबरदस्त टक्कर दे रही है। ‘वॉर 2′ के दूसरे की कमाई के आंकड़े फिलहाल 37.31 करोड़ रुपये हैं, जो ‘कुली’ के दूसरे दिन की कमाई से ज्यादा हैं। हालांकि की ये अब तक के कलेक्शन हैं और अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसके आंकड़े अभी और आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन अगर पहले दिन की कमाई की बात की जाए तो ‘कुली’ ने 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन बना कर ‘वॉर 2’ को काफी पीछे छोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें: Coolie में कैमियों के लिए आमिर खान ने क्यों नहीं वसूली फीस? एक्टर ने Rajinikanth ने जोड़ा कनेक्शन
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
17 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
17 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
19 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines