Coolie में कैमियों के लिए आमिर खान ने क्यों नहीं वसूली फीस? एक्टर ने Rajinikanth ने जोड़ा कनेक्शन

Aamir Khan Confirms not charge any Rupee for Coolie: रजनीकांत की फिल्म कुली ने ओपनिंग डे पर सभी भारतीय भाषाओं में 65 करोड़ की बंपर ओपनिंग की थी। फिल्म में आमिर खान ने भी कैमियो रोल किया। अब आमिर खान ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कुली फिल्म के लिए एक रुपया भी चार्ज नहीं किया। इसकी वजह उन्होंने रजनीकांत से जुड़ा कनेक्शन बताया।

coolie_7bd587
विज्ञापन

Aamir Khan Confirms not charge any Rupee for Coolie: रजनीकांत की फिल्म कुली में कैमियो के लिए आमिर खान ने कोई फीस चार्ज नहीं की। आमिर कहते हैं कि रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उनकी फिल्म में मौजूदगी उनके लिए पेमेंट से बड़ी है। भाई फैजल के साथ विवाद की खबरों के बीच आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ छुट्टियों पर स्पॉट हुए थे। उन्होंने कहा कि सभी तनाव के बीच उन्हें राहत के लिए एक ब्रेक की जरूरत थी। गौरी के साथ रहते वह बहुत शांत रहते हैं। गौरी के आसपास होने से माहौल में बेहद शांति का अहसास होता है। दरअसल, आमिर का पिछला सप्ताह भाई फैजल संग विवादों में बीता।

आमिर कुली के प्री इवेंट में हुए थे शामिल

आमिर खान हाल ही में हैदराबाद में हुए कुली के प्री इवेंट में रजनीकांत और नागार्जुन के साथ शामिल हुए थे। आमिर खान ने पत्रकारों के सभी सवालों के जवाब दिए। हालांकि भाई के विवादों से जुड़े सवालों पर एक्टर चुप्पी साध गए। आमिर ने कन्फर्म किया कि कुली के लिए उन्होंने कोई फीस चार्ज नहीं की। वे रजनीकांत सर की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं। उन्हीं के प्यार और आदर के सामने पैसा बहुत छोटी चीज है। उनके साथ स्क्रीन शेयर करना किसी अवार्ड से कम नहीं है।

विज्ञापन

आमिर ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं कि वे कुली में हीरो है, वे फिल्म में कैमियो प्लेयर हैं। रजनी सर और नाग फिल्म के मुख्य किरदार है। लोग उन्हें देखने के लिए फिल्म देख रहे हैं, न कि मुझे देखने के लिए।

कुली ने पहले दिन 65 करोड़ कमाए

रजनीकांत-नागार्जुन अभिनीत फिल्म कुली ने बॉक्स आफिस पर पहले दिन 65 करोड़ की बंपर कमाई करते हुए वार 2 को भी पीछे छोड़ दिया। वार 2 पहले दिन केवल 52 करोड़ का कारोबार कर पाई। आंकड़ों के हिसाब से दोनों ही मूवीज ने इस साल की बड़ी ओपनिंग की। ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने पहले दिन के कलेक्शन के 80 से 85 करोड़ का अनुमान लगाया था, जोकि उम्मीद से कम रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ