Sridevi: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी हर किसी के जहन में ताजा हैं। जब-जब हिंदी सिनेमा का जिक्र होगा तब ‘चांदनी’ का जिक्र ना हो ऐसा नहीं हो सकता।
बोनी कपूर ने शेयर किए कई किस्से
हाल ही में एक्ट्रेस के पति और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने एक्ट्रेस श्रीदेवी के बारे में कई किस्से शेयर किए हैं। इंटरनेट पर कई तरह की खबरें सामने आई हैं। इस दौरान बोनी कपूर ने अपनी पत्नी की बायोपिक पर भी बात की। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
वो बहुत निजी इंसान थीं- बोनी
हाल ही में बोनी कपूर ने अभिनेत्री श्रीदेवी से जुड़े कई किस्से शेयर किए हैं। इस दौरान जब प्रोड्यूसर बोनी से श्रीदेवी की बायोपिक के बनने के विचार पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी बेहद निजी इंसान थी, वो कभी अपनी लाइफ को किसी के साथ शेयर नहीं करती थी, इसलिए मैं चाहता हूं कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए और उनकी पर्सनल लाइफ पर्सनल रहने दी जाए।
मैं ऐसा कभी नहीं होने दूंगा- बोनी
बोनी ने कहा कि मेरे हिसाब से ऐसा कभी होगा भी नहीं और जब तक मैं इस दुनिया में हूं, तब तक मैं ये होने भी नहीं दूंगा। अब बोनी का ये स्टेटमेंट चर्चा में हैं। लोगों का भी कहना है कि हर किसी की प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए। बता दें कि श्रीदेवी ने हिंदी सिनेमा को कई अहम रोल दिए हैं। अपने काम से एक्ट्रेस लोगों के दिल में उतर जाती थी। उनका काम ही उनकी पहचान था।
2018 में हुआ था श्रीदेवी का निधन
श्रीदेवी की फिल्मों की बाद करें तो उन्होंने चांदनी, जुदाई, सदमा, हिम्मतवाला, जीरो, आर्मी जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है। साल 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया था। एक्ट्रेस के निधन से पूरे देश में गम का माहौल था। लोगों की आंखें आज भी उनके बारे में बात करते हुए नम हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें- शादी के बाद Taapsee Pannu के निजी पलों के वीडियो वायरल, एक-दूजे में खोया कपल
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
3 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
4 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
6 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines