Nawazuddin Siddiqui-Aaliya Siddiqui: बॉम्बे हाईकोर्ट ने नवाजुद्दीन और आलिया को दिया आदेश, 3 अप्रैल को होना होगा पेश

Nawazuddin Siddiqui Aaliya Siddiqui

Nawazuddin Siddiqui Aaliya Siddiqui

Nawazuddin Siddiqui Aaliya Siddiqui: बॉलीवुड के दमदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी (Alia Siddiqui) के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

पत्नी आलिया सिद्दीकी से अनबन के चलते नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया दोनों ही सुर्खियों में हैं। इस मामले को लेकर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। कोर्ट ने नवाजुद्दीन, उनकी पत्नी और भाई को 3 अप्रैल को हाजिर होने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

नवाजुद्दीन और आलिया को बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश

बता दें कि नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच चल रहे विवाद को लेकर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने नवाज की पत्नी आलिया सिद्दीकी और भाई शमशुद्दीन सिद्दीकी को अपना पक्ष रखने के लिए 3 अप्रैल को हाजिर होने को कहा है। साथ ही इस दौरान इनके बच्चों की कस्टडी को लेकर भी सैटलमेंट हो सकता है।

आलिया ने नवाजुद्दीन पर लगाए कई आरोप

बता दें कि नवाज ने अपनी अलग रह रही पत्नी आलिया के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया हुआ है। साथ ही आलिया और भाई ने भी नवाजुद्दीन पर कई आरोप लगाए थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी बॉम्बे हाई कोर्ट में आलिया और उनके भाई पर 100 करोड़ रुपये हर्जाने के रूप में मांगते हुए ये मानहानि केस की याचिका दायर की है।

विज्ञापन

साथ ही नवाज का आरोप है कि इन दोनों ने मिलकर उनके खिलाफ काफी बेबुनियादी बयान दिए हैं और आरोप लगाए हैं। वहीं, एक इंटरव्यू में आलिया सिद्दीकी ने बताया था कि नवाज ने उनसे समझौते के लिए संपर्क किया था।

नवाज ने पूर्व पत्नी आलिया और अपने भाई पर ठोका मानहानि का केस

बता दें कि बीते काफी समय से एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर की पत्नी आलिया ने उन पर कई आरोप लगाए हैं। हाल ही में नवाज ने पूर्व पत्नी आलिया और अपने भाई पर 100 करोड़ का मानहानि का केस भी ठोका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ