Dhurandhar Box Office Collection Day 24: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर दिया है. 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. इसके आगे जो भी फिल्में रिलीज की गईं, वो कौड़ियों के भाव चली गईं. इसमें हाल ही में रिलीज की गई कार्तिक आर्यन और मोहनलाल की फिल्म तक बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई. वहीं, चौथे रविवार को भी ‘धुरंधर’ का बोलबाला बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिला है. ऐसे में चलिए बताते हैं किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज को 24 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने चौथे रविवार को भी 20 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म की कमाई लगातार डबल डिजिट में जारी है. मूवी ने चौथे रविवार को 22.25 करोड़ की कमाई की है. वहीं, इसकी चौथे शुक्रवार की कमाई 15 करोड़, शनिवार को 20.5 करोड़ का कलेक्शन रहा, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 690.25 करोड़ तक हो गई है.
यह भी पढ़ें: थलापति विजय ने छोड़ी एक्टिंग, साजिद खान का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती
‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
इसके साथ ही ‘धुरंधर’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म का डंका देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बज रहा है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1058.25 हो चुका है. इसी के साथ ही ये इस साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. दूसरे नंबर पर ‘कांतारा’ है.
यह भी पढ़ें: 35 साल की एक्ट्रेस ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, चाइल्डहुड ट्रॉमा पर की बात
‘तू मेरी मैं तेरा…’ और ‘वृषभा’ निकली फिसड्डी
वहीं, अगर फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ और ‘वृषभा’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई हैं. ‘धुरंधर’ के आगे इनका सिक्का चल नहीं पाया. सैकनिल्क के अनुसार, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ने पहले वीकेंड पर 23.47 करोड़ का बिजनेस किया है. इसने पहले दिन 7.75 करोड़, दूसरे दिन 5.25 करोड़ और तीसरे दिन 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें: ’70 मिनट नहीं, पूरी जिंदगी का सवाल…’, Shah Rukh Khan का ये कैसा पोस्ट? इंटरनेट पर हो रहा वायरल
इसके साथ ही फिल्म ‘वृषभा’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो मोहनलाल की ये फिल्म कमाई के मामले में कौड़ियों की मोहताज हो गई है. सैकनिल्क के अनुसार, इसने ओपनिंग डे पर 60 लाख, दूसरे दिन 32 लाख, तीसरे दिन 23 लाख रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 1.15 करोड़ रहा. हालांकि, इसकी चौथे दिन यानी कि रविवार की कमाई के आंकड़े सामने नहीं आए हैं.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines