'बर्बाद करने के लिए…', Kartik Aaryan ने कर डाला सब कबाड़ा, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की रिलीज के बीच क्यों हो रहे ट्रोल?

Kartik Aaryan Trolled: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इंटरनेट पर एक्टर की जमकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि क्या है मामला?

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan. image credit- social media

विज्ञापन

Kartik Aaryan Trolled: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कार्तिक को लेकर चर्चा हो रही है. इस बीच अब फिल्म का गाना ‘सात समुंदर पार’ रिलीज किया गया, जिसके बाद कार्तिक आर्यन जबरदस्त ट्रोल हो गए. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर कार्तिक क्यों ट्रोल हो रहे हैं? तो आइए जानते हैं इस मामले के बारे में…

कार्तिक क्यों हुए ट्रोल?

दरअसल, सोशल मीडिया पर जैसे ही कार्तिक आर्यन का गाना रिलीज हुआ, तो लोगों ने इसे बेहद एक्साइटमेंट के साथ सुना, लेकिन इसका वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने कार्तिक को जबरदस्त ट्रोल कर दिया. एक यूजर ने इस गाने को देखने के बाद लिखा कि कार्तिक आर्यन पुराने गानों और फिल्मों को बर्बाद करने के लिए ही पैदा हुए हैं.

विज्ञापन

यूजर्स ने क्या कहा?

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि एक और एवरग्रीन गाने की बैंड बजा दी. तीसरे यूजर ने कहा कि पुराने गाने सोना है और अच्छे हैं. एक अन्य ने कहा कि पुराने के आगे कुछ खास नहीं. एक और यूजर ने लिखा कि भाई पैसे ज्यादा हो तो कुछ भी हो जाता है. एक और यूजर ने लिखा कि ओरिजनल गाना शानदार है.

कार्तिक का डांस नहीं आया लोगों को पसंद

इसके अलावा एक और यूजर ने कहा कि पुराना गाना सोना है, लेकिन रीमेक भी ठीक ही है. एक अन्य ने कहा कि अच्छे खासे गाने की वाट लगा दी. एक और यूजर ने कहा कि क्या ही बना दिया है. इस गाने को लेकर सभी ने इस तरह के व्यूज दिए हैं. गौरतलब है कि गाने में कार्तिक आर्यन का डांस भी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

इंटरनेट पर हर कोई इस गाने को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहा है. बताते चलें कि डायरेक्टर समीर विद्वांस की फिल्म ‘तू मेरा मैं तेरी मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ