Dharmendra की आखिरी फिल्म; जिसकी स्टार कास्ट को लाख की डिजिट में मिली फीस, ही-मैन को मिले इतने पैसे

Ikkis Cast Fees: श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इक्कीस’ अपनी रिलीज के करीब आ चुकी है. इस बीच फिल्म की कास्ट की फीस पर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए किसे कितनी फीस मिली है?

Ikkis Cast Fees

Ikkis Cast Fees. IMAGE CREDIT- social media

विज्ञापन

Ikkis Cast Fees: श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इक्कीस’ हर रोज अपनी रिलीज के करीब आ रही है. इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है और अगस्त्य नंदा इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इस बीच फिल्म की कास्ट की फीस को लेकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए धर्मेंद्र को कितनी फीस मिली और बाकी स्टार्स पर मेकर्स ने कितने रुपये खर्च किए हैं?

फिल्म ‘इक्कीस’ की कास्ट की फीस

सिमर भाटिया

विज्ञापन

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया फिल्म ‘इक्कीस’ से डेब्यू करने के लिए तैयार है. इस फिल्म के लिए सिमर ने सिर्फ 5 लाख रुपये की फीस चार्ज की है.

अगस्त्य नंदा

फिल्म ‘इक्कीस’ में अगस्त्य नंदा लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के लिए अगस्त्य नंदा ने 70 लाख रुपये बतौर फीस लिए हैं.

विज्ञापन

धर्मेंद्र

ये तो सभी जानते हैं कि फिल्म ‘इक्कीस’ धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. इस फिल्म में हीमैन का बेहद अहम रोल नजर आने वाला है. फिल्म के लिए धर्मेंद्र को 20 लाख रुपये की फीस मिली है.

विज्ञापन

जयदीप अहलावत

अभिनेता जयदीप अहलावत भी इस फिल्म में बेहद अहम रोल में नजर आने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए उन्हें 50 लाख रुपये की फीस मिली है.

विज्ञापन

फिल्म ‘इक्कीस’

गौरतलब है कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म को 1 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा. हालांकि, ये फिल्म पहले 25 दिसंबर 2025 को सिनामाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन किया गया और अब ये नए साल के खास मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

बॉक्स ऑफिस पर बनी है ‘धुरंधर’

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ अपना कमाल दिखा रही है. ये फिल्म जबसे बॉक्स ऑफिस पर आई है, तबसे ही बेहद कमाल की कमाई कर रही है. ऐसे में फिल्म ‘इक्कीस’ के लिए ये चुनौती साबित हो सकती है. हालांकि, इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही पता लगेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ