Toxic Pre-Release Event: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज में अब बहुत लंबा समय नहीं बचा है. फिल्म की रिलीज में सिर्फ पांच दिन हैं और लोगों में इसको लेकर अलग ही एक्साइटमेंट देखी जा रही है. अब फैंस के लिए मेकर्स ने गुड न्यूज शेयर कर दी है. फिल्म की रिलीज से पहले इसका प्री-रिलीज इवेंट रखा गया है. आइए जानते हैं कि ये ग्रैंड इवेंट कब और कहां होगा?
रिलीज से पहले होगा इवेंट
फिल्म ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले इसका एक प्री-रिलीज इवेंट होगा. इस ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट का आयोजन हैदराबाद में होने वाला है. जानकारी की मानें, तो प्रोडक्शन के द्वारा ये फिल्म का आखिरी प्रमोशन आयोजन होगा, जो ग्रैंड लेवल पर किया जा रहा है.
कब और कहां होगा प्री-रिलीज इवेंट?
मिली जानकारी की मानें, तो फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ये प्री-रिलीज इवेंट 22 अगस्त को किया जाएगा. फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट शाम 5 बजे हैदराबाद के मल्ला रेड्डी विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा. इसी इवेंट के साथ फिल्म का प्रमोशन भी खत्म होगा क्योंकि ये फिल्म का आखिरी प्रमोशनल इवेंट होगा.
क्यों खास है इवेंट?
फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ये प्री-रिलीज इवेंट इसलिए भी खास होने वाला है क्योंकि इस इवेंट में फिल्म की कास्ट, क्रू और फैंस एक साथ सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज के पहले इस फिल्म को देखेंगे. गौरतलब है कि फिल्म का प्रमोशन लंबे समय से चल रहा है. फिल्म की रिलीज का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है.
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘टॉक्सिक’ को 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. वहीं, फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, सुदेव नायर, बालाजी मनोहर और अक्षय ओबेरॉय के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी नजर आने वाले हैं.
‘आवारपन 2’ और ‘बंटवारा 1947’
गौरतलब है कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ के पहले सिनेमाघरों में इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारपन 2’ अपना जलवा दिखा रही है. हालांकि, सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हुई थी, लेकिन ये फिल्म उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं कर पाई. ऐसे में अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत करती है? अब इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.
यह भी पढ़ें- The Odyssey बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-Rated फिल्म, क्रिस्टोफर नोलन की मूवी ने की छप्परफाड़ कमाई
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines