हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'1 फोन कॉल और मान गए विजय…', क्या आपने देखी है Thalapathy की इकलौती बॉलीवुड फिल्म? 14 साल पहले हुई थी रिलीज

Thalapathy Vijay Bollywood Film: थलापति विजय ने सिर्फ एक बॉलीवुड फिल्म में काम किया है. ये फिल्म 14 साल पहले रिलीज हुई थी. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में कि ये कौन-सी फिल्म है?

विज्ञापन
Thalapathy Vijay image credit- social media

Thalapathy Vijay Bollywood Film: थलापति विजय इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. एक तरफ एक्टर की पर्सनल लाइफ तो दूसरी ओर उनकी प्रोफेशनल लाइफ के चर्चे हो रहे हैं. ये तो सभी जानते हैं कि विजय ने अब एक्टिंग छोड़ दी है और वो राजनीति में आ चुके हैं. अपने फिल्मी करियर में विजय ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर ने बस एक बॉलीवुड फिल्म में काम किया है और ये फिल्म ना तो सलमान शाहरुख और ना ही रणवीर के साथ थी.

2012 में रिलीज हुई थी फिल्म

थलापति विजय ने जिस बॉलीवुड फिल्म में काम किया था, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘राउडी राठौर’ है. इस फिल्म में विजय ने अक्षय कुमार के साथ काम किया था. इस फिल्म के लिए विजय ने कोई फीस भी चार्ज नहीं की थी. ये फिल्म तमिल और तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है.

डायरेक्टर ने किया अप्रोच

साल 2012 में आई फिल्म ‘राउडी राठौड़’, रवि तेजा स्टारर ‘विक्रमार्कुडु’ और तमिल फिल्म ‘सिरुथ्थई’ का रीमेक है. इस फिल्म में विजय को ऐसे ही कास्ट नहीं किया गया था बल्कि ये किस्सा बेहद मजेदार है. दरअसल, जब फिल्म की शूटिंग हो रही थी, तब विजय मुंबई में ही थे. फिल्म के डायरेक्टर को इसका पता लगा, तो उन्होंने एक्टर को अप्रोच किया.

विज्ञापन

मुंबई में ही थे विजय

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म के डायरेक्टर प्रभु देवा ने कहा था कि मुझे पता था कि विजय मुंबई में ‘थुप्पाकी’ की शूटिंग कर रहे हैं और जब म्यूजिक कंपोजर साजिद-वाजिद इंट्रो सॉन्ग पर काम कर रहे थे, तब मैंने सोचा कि विजय को भी इसमें शामिल करूं, लेकिन शुरू में बहुत हिचकिचाहट हो रही थी.

अक्षय के साथ किया था डांस

प्रभु ने बताया था कि मैंने उन्हें फोन किया, तो उन्होंने मेरी बात सुनी और उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कर दी. एक मिनट के लिए मैं खुद हैरान रह गया था कि विजय इतनी आसानी से मान गए और ये पल बेहद इमोशनल था. इस फिल्म के बाद विजय ने कभी बॉलीवुड में काम नहीं किया. बता दें कि फिल्म ‘राउडी राठौड़’ के जिस गाने में थलापति विजय ने अक्षय कुमार संग डांस किया, उसका नाम ‘चिंता ता ता’ है. ये गाना साल 2012 का हिट गाना था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 1000 करोड़ी फिल्म देने वाली वो बॉलीवुड हसीना, जिन्होंने साउथ से किया था डेब्यू

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola