Rajpal Yadav 9 Crore Cheque Bounce Case: बॉलीवुड एक्टर और पॉपुलर कॉमेडियन राजपाल यादव 16 साल पुराने चेक बाउंस मामले की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने आज 16 फरवरी को राजपाल की जमानत याचिका को मंजूरी कर लिया है. इस बीच अब एक्टर की जमानत पर उनकी फैमिली का पहला रिएक्शन सामने आया है. आइए जानते हैं कि राजपाल के परिवार का क्या कहना है?
राजपाल की जमानत पर परिवार का पहला रिएक्शन
राजपाल को जमानत पर मिलने पर उनके मैनेजर ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए पहला रिएक्शन दिया है. राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि ये सच है कि राजपाल सर को जमानत मिल गई है और ये हमारे लिए बहुत खुशी की बात है और एक अच्छा दिन है.
मैनेजर ने क्या कहा?
इसके अलावा राजपाल के मैनेजर ने आगे कहा कि इस मामले पर राजपाल जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे, जिसकी एक-दो दिन में होने की उम्मीद है, लेकिन तब तक इस बारे में कोई और टिप्पणी नहीं की जा सकती. गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में सरेंडर करने का आदेश दिया था.
फिल्म ‘अता पता लापता’
राजपाल ने साल 2010 में अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए कर्ज लिया था, लेकिन अभिनेता समय रहते उसे चुका नहीं पाए. अब इसी मामले में एक्टर को जेल जाना पड़ा, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट की डिमांड ड्राफ्ट की शर्त पर एक्टर को जमानत मिल गई. बता दें कि 19 फरवरी को एक्टर की भतीजी की शादी है और इसलिए ही ये बेल याचिका दाखिल की गई थी.
कई सेलेब्स ने की मदद
गौरतलब है कि राजपाल के तिहाड़ जेल जाने के बाद फिल्मी दुनिया के कई सेलेब्स ने अभिनेता की मदद की. इसमें सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं. सोनू सूद ने एक्टर की मदद के लिए अपील की थी, जिसके बाद कई लोगों ने आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया है.
यह भी पढ़ें- 146 मिनट की वो फिल्म, जिसने Dhurandhar को चटाई धूल, Netflix पर बनी नंबर-1, किस पॉजिशन पर रणवीर सिंह की मूवी?
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 hr ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
2 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
5 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
9 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
12 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
14 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
17 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines