बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. कभी अपनी लव लाइफ को लेकर तो कभी मौत की झूठी अफवाह की वजह से लोगों को शॉक देती रहती हैं. ऐसे में अब एक बार फिर से पूनम पांडे ने सुर्खियां बटोर ली है. उन्होंने क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों को लेकर बड़ा दावा किया है कि प्लेयर्स कई बार मैसेज करते हैं, जिसमें कुछ टाइमपास करना चाहते हैं. उनका ये कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट वायरल हो रहा है.
दरअसल, पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स-एक्टर्स को लेकर चौंकाने वाले बयान दिए हैं. उन्होंने हाल ही में फिल्मविंडो संग बातचीत की और उन्होंने कहा कि कई एक्टर्स और क्रिकेटर्स उन्हें मैसेज करते थे. इस बातचीत में एक्ट्रेस से पूछा गया कि उनको बहुत सारे डायरेक्टर मैसेज आते होंगे और ऐसे लोगों के भी जिनके ब्लू टिक होते हैं, जो जाने-पहचाने होते हैं? इस पर अभिनेत्री ने हां में जवाब दिया.
यह भी पढ़ें: ‘मुझे नहीं जाना…’, राखी सावंत ने ‘बिग बॉस’ में पार की हदें, बाउंसर्स ने घसीटकर शो से निकाला
पूनम पांडे ने बताया क्रिकेटर्स के आते हैं मैसेज
पूनम से पूछा गया कि कोई ना बताना चाहेंगी? तो इस पर उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया और कहा कि वो किसी का नाम नहीं बता सकती हैं. लेकिन बहुत सारे खिलाड़ी और स्टार्स ऐसे रहे, जिन्होंने उन्हें मैसेज किया. उनसे पूछा गया कि वो लोग उन्हें मैसेज क्या करते थे तो इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि एक क्रिकेटर ने उन्हें लिखा था कि उसने उनकी तारीफ की थी और कहा था कि वो बहुत क्यूट लगती हैं. वो उन्हें बार-बार मैसेज कर रहा था. बाद में पूनम को उसे ब्लॉक करना पड़ा था.
वो सिर्फ हैंगआउट करना चाहते हैं- पूनम पांडे
फिर पूनम से सवाल किया गया कि जो क्रिकेटर्स उन्हें मैसेज करते हैं वो सीरियस होते हैं या फिर सिर्फ टाइमपास कर रहे होते हैं? इस पर अभिनेत्री ने कहा कि जिस तरह से मैसेज आते हैं इस पर उन्हें ऐसा लगता नहीं है कि वो सीरियस हैं. पूनम ने कहा कि ईमानदारी से कहें तो ऐसा लगता है कि वो सिर्फ उनके साथ हैंगआउट करना चाहते हैं. एक्ट्रेस ने भी दावा किया कि कई बार उन्हें इग्नोर भी करना पड़ता है. क्योंक उनको लगता है कि ये लोग खुद को क्या समझते हैं. उन्होंने यकीन जताते हुए भी कहा कि उनकी तरह और भी लड़कियों को मैसेज जाते होंगे.
पूनम पांडे का ये वीडियो सामने आने के बाद उन्हें ट्रोल्स का काफी सामना करना पड़ रहा है. यूजर्स का कहना है कि ये सब स्क्रिप्टेड है और वो अटेंशन पाने के लिए ये सब कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: दिग्गज लेखक सलीम खान की अचानक बिगड़ी तबीयत, लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
खुशी मुखर्जी भी लगा चुकीं आरोप
आपको बता दें कि क्रिकेटर पर आरोप लगाने वाली पूनम पांडे कोई पहली अभिनेत्री नहीं हैं. इसके पहले खुशी मुखर्जी भी क्रिकेटर्स को लेकर यही बात कह चुकी हैं. उन्होंने अपने बयान में सूर्यकुमार यादव को लेकर कहा था कि वो उन्हें मैसेज करते थे. इस स्टेटमेंट के बाद हर ओर उनकी चर्चा होने लगी थी. हालांकि, में बाद खबर ये भी सामने आई थी कि सूर्यकुमार यादव ने खुशी के खिलाफ मानहानि का केस करने का फैसला किया था. लेकिन, खुशी ने दावा किया था कि उन्हें किसी तरह का कोई नोटिस नहीं मिला था.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
23 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
1 day agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
1 day ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
2 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
2 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
2 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines