बेहद अजीब है 'किलर सूप' की कहानी, इस दिन Netflix पर रिलीज होगी Manoj Bajpayee की ये सीरीज

Manoj Bajpayee Upcoming Series: मनोज बाजपेयी एक बेहतरीन एक्टर हैं, जल्द ही उनकी खतरनाक सीरीज नेटफलिक्स पर रिलीज होने वाली है, इस सीरीज में कोंकणा सेन शर्मा भी है ।

Manoj Bajpayee netflix webseries

pic credit-instagram

Manoj Bajpayee Upcoming Series: वेब सीरीज की दुनिया के सुपरस्टार माने जाने वाले मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने अपनी नई क्राइम थ्रिलर ‘किलर सूप’ (Killer Soup) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक्स पर इसका पोस्टर जारी करते हुए बताया कि ये वेब सीरीज 11 जनवरी को रिलीज होगी। वहीं, नेटफ्लिक्स इंडिया ने भी इंस्टाग्राम पर इसका पोस्टर जारी किया है। ‘किलर सूप’ में मनोज बाजपेयी के साथ कोंकणा सेन शर्मा लीड रोल में नजर आएंगी। खास बात ये है कि इस सीरीज का नाम एक न्यूज हेडलाइन से प्रेरित है।

घरेलू शेफ बनेंगी कोंकणा सेन शर्मा

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से लिखा है कि ‘इसकी कहानी इतनी अजीब है कि इसपर यकीन करने के लिए आपको इसे देखने की जरुरत होगी।’ इस वेब सीरीज में कोंकणा सेन शर्मा एक टैलेंटेड घरेलू शेफ स्वाति शेट्टी की भूमिका में हैं। वहीं, मनोज बाजपेयी इनके पति प्रभाकर की भूमिका में हैं। कहानी की बात करें तो स्वाति शेट्टी अपने पति प्रभाकर की जगह अपने आशिक उमेश को जिंदगी में लाना चाहती है। इसके लिए वो एक सनकपन से भरी साजिश रचती है। फिर एक अड़ियल पुलिसवाले का सामना एक कम तजुर्बेदार लेकिन खतरनाक विलेन से होता है और कहानी एक अलग ही विध्वंसक मोड़ पर जा पहुंचती है, जिसके नतीजे भयावहपूर्ण होते हैं।

क्या कहती है कहानी?

इस वेब सीरीज के डायरेक्टर अभिषेक चौबे हैं। वहीं, इसके को-राइटर और शो-रनर भी हैं। इस सीरीज के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि वेब सीरीज ‘किलर सूप’ से हम अपने ऑडियंस को हंसाना भी चाहते हैं। साथ ही क्राइम थ्रिलर के साथ उनके मन को एक तगड़ा झटका भी देना चाहते हैं। ये हास्य और अजीबों-गरीब परिस्थितियों का एक मिश्रण है। इसमें मनोज बाजपेयी, कोंकणा सेनशर्मा, नासिर, सयाजी शिंदे और लाल जैसे उम्दा कलाकारों ने शानदार रोल प्ले किया है। डायरेक्टर अभिषेक चौबे ने कहा कि मैंने नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर इस सीरीज के तहत कुछ अलग करने की कोशिश की है और ये क्रिएटिव तौर पर मेरे लिए संतोषजनक तजुर्बा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ