---विज्ञापन---

बॉलीवुड angle-right

100 करोड़ के बजट में बनी वो फिल्म, जो 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई, निकली थी Kangana Ranaut की सबसे बड़ी फ्लॉप मूवी

Kangana Ranaut Biggest Flop Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को 100 करोड़ के बजट में बनाया गया था. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

---खबर नीचे जारी है---

Kangana Ranaut Biggest Flop Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार कर फिल्म की चर्चा हो रही है. इस बीच कंगना की उस फिल्म के बारे में जान लेते हैं, जो उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म निकली थी. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म थी?

फिल्म ‘थलाइवी’

हम कंगना की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म ‘थलाइवी’ है. ये फिल्म करीब पांच साल पहले रिलीज हुई थी. ये फिल्म दिग्गज अदाकारा और तमिलनाडु की पांच बार सीएम रही जयलललिता की लाइफ पर बेस्ड थी. इसमें कंगना ने बेहद अहम किरदार निभाया था.

---खबर नीचे जारी है---

बुरी तरह फ्लॉप हुई फिल्म

फिल्म ‘थलाइवी’ की बात करें तो इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने बेहद मेहनत की थी, लेकिन फिर भी कंगना की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी. टिकट खिड़की पर कंगना की इस फिल्म का औंधे मुंह गिरना कंगना को भी झटका दे गया था क्योंकि फिल्म बिल्कुल भी कमाई नहीं कर पाई थी.

2021 में हुई थी रिलीज

कंगना की ये फिल्म 10 सितंबर 2021 को रिलीज हुई थी. इसका डायरेक्शन एल. एल. विजय ने किया था. फिल्म में कंगना के अलावा अरविंद स्वामी, राज अर्जुन, भाग्यश्री, फ्लोरा जैकब और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकारों ने भी काम किया था. वहीं, इसकी कहानी के. वी. विजयेंद्र प्रसाद और विजयन बाला ने मिलकर लिखी थी.

---खबर नीचे जारी है---

100 करोड़ रुपये था बजट

इस फिल्म को शैलेश आर सिंह और विष्णुवर्धन पुरी ने प्रोड्यूस किया था. वहीं, अगर फिल्म के बजट की बात करें तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इसे 100 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. साथ ही अगर कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में डेढ़ करोड़ रुपये भी नहीं कमाए थे.

लाइफटाइम कलेक्शन

जी हां, इस फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन 1.46 करोड़ रुपये ही हुआ था. फिल्म के लिए कंगना की मेहनत भी रंग नहीं लाई और इसका बुरा हाल हो गया और ये कंगना की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बन गई. वहीं, अब कंगना की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ आ रही है, जो 12 जून को रिलीज होगी.

---खबर नीचे जारी है---

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’

इस फिल्म में एक्ट्रेस नर्स के किरदार में नजर आने वाली हैं. फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और प्रसाद ओक भी अहम किरदार में हैं. ये फिल्म मुंबई के 26/11 आतंकी हमले से संबंधित है. फिल्म को मनोज तापडिया के डायरेक्शन में बनाया गया है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?

यह भी पढ़ें- 2 घंटे 3 मिनट की वो फिल्म, जिसमें दिखा साइको पति का फिजिकल-मेंटल टॉर्चर, एक-एक सीन देख खौल उठेगा खून

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 11, 2026 06:58 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola