Jeremy Renner की अब कैसी है हालत, मौत को मात देकर लौटे हैं 'The Avengers' स्टार, निधन की फैल चुकी है अफवाह

Jeremy Renner Health Update: ‘द एवेंजर्स’ स्टार जेरेमी रेनर एक्सीडेंट के चलते लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं, अब उनसे जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है।

Untitled design (1)

pic credit-social media

Jeremy Renner Health Update: हॉलीवुड के मशहूर और ‘द एवेंजर्स’ स्टार जेरेमी रेनर (Jeremy Renner) इस साल की शुरुआत में एक बड़े हादसे का शिकार हो गए थे, बता दें, जेरेमी रेनर का स्नो प्लोइंग के दौरान जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया था और उन्हें इससे काफी गंभीर चोटे आईं थी। जिस वजह से वो लंबे समय से एक्टिंग से दूर थे, उनकी एक्सीडेंट में 30 से ज्यादा हड्डियां टूट चुकी हैं। वहीं अब जेरेमी रेनर के फैंस के लिए अच्छी खबर भी सामने आई है, बताया जा रहा है वो जल्द ही कमबैक कर सकते हैं। जब से सोशल मीडिया पर ये खबर सामने आई है, तब से फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। उनकी को-स्टार एम्मा लेयर्ड जिन्होंने ‘मेयर ऑफ किंग्सटाउन’ में आइरिस का रोल प्ले किया था उनके कमबैक की पुष्टि की है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा कि उनकी हालत अब पहले से बेहतर है।

विज्ञापन

कैसा हुआ था हादसा?

विज्ञापन

दरअसल न्यू ईयर के वक्त नेवादा में जहां ‘द एवेंजर्स’ स्टार जेरेमी रहते हैं वहां भारी बर्फबारी हुई थी और वो घर के बाहर बर्फ हटा रहे थे, तभी उनके साथ ये हादसा हुआ, इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल ले जाया गया। वो बहुत गंभीर हालत में थे और उन्होंने लगा वो बच नहीं पाएंगे, तब उन्होंने हॉस्पिटल से ही अपनी फैमिली के लिए एक अलविदा नोट भी लिखा था और बेड पर लेटे हुए अपनी तस्वीर भी शेयर की थी। जिसके बाद उनके फैंस ने उनके पोस्ट पर जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे थे।  6 नवंबर को रेनर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को अपने ट्रीटमेंट के बारे में भी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं 14 जनवरी से हर प्रकार की थेरेपी से जूझ रहा हूं.. हर रोज, अनगिनत घंटे फिजिकल थेरेपी’। हाल ही में जेरेमी रेनर की निधन की खबर फैली थी, जिसे सुन उनके फैंस परेशान हो गए थे, बाद में पता चला ये महज एक अफवाह है।

विज्ञापन

म्यूजिक एल्बम पर कर रहे हैं काम

जेरेमी रेनर अपने फैंस के साथ अपने इलाज से जुड़े हर अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करते रहते थे। बता दें, अक्टूबर में भी रेनर ने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि वह ‘लव एंड टाइटेनियम’ नामक एक नए एल्बम पर इन दिनों काम कर रहे हैं। यह म्यूजिक एल्बम उनकी एक्सीडेंट से ठीक होने की जर्नी पर आधारित है। रेनर ने इसके बारे में बताते हुए कहा था, ‘संगीत का एक कलेक्शन जिसमें 1 जनवरी से रिकवरी तक के फेस के बारे में लिखा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ