हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'अब वह बेहतर हैं…', जावेद अख्तर ने बताया कैसी है सलीम खान की तबीयत, जानिए कैसा है हाल

जावेद अख्तर और सलीम खान की जोड़ी 70 के दशक की बेहतरीन और हिट जोड़ी रही है. दोनों अच्छे दोस्त भी रहे हैं. ऐसे में अब सलीम खान काफी समय से अस्पताल में एडमिट हैं और उनका हेल्थ अपडेट जावेद ने दिया है.

विज्ञापन
जावेद अख्तर ने बताया कैसी है सलीम खान की तबीयत (File photo)

सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले कुछ दिनों से अपने हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं. उन्हें लीलावती अस्पताल में एडमिट किया गया था. 17 फरवरी को मुंबई में ही उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. तबसे लेकर अब तक सलीम अस्पताल में हैं. खान परिवार अस्पताल में उनसे मिलने जाता रहता है. राइटर को सलीन का ब्रेन हेमरेज ट्रीटमेंट हुआ और अब वह स्टेबल हैं. ऐसे में अब जावेद अख्तर ने उनकी तबीयत के बारे में बताया है. चलिए बताते हैं उनका हाल.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो सलीम खान के दोस्त जावेद अख्तर दिल्ली में एक बुक लॉन्च में गए थे. इस दौरान उन्होंने दोस्त की हेल्थ से जुड़ा अपडेट शेयर किया. उन्होंने कहा कि सलीम अब बेहतर हैं. वह रिकवर कर रहे हैं. वह चेयर पर बैठ पा रहे हैं और बात कर रहे हैं. वह अब ठीक हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘गिर-गिर के इंसान…’, The 50 में घायल हुए रजत दलाल, सर्जरी के बाद बताया कैसा है हाल?

विज्ञापन

सलीम खान से मिले थे आमिर खान

इसके पहले आमिर खान ने भी सलीम खान से मुलाकात की थी और मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने एक इवेंट के दौरान कहा था कि वो सलीम खान से मिलने गए थे तो उनसे मिल नहीं पाए थे. लेकिन, परिवारवालों से मिले. एक्टर ने कहा कि अलविरा ने उन्हें बताया कि सलीम अब बेहतर हैं. आमिर उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं ताकि वह जल्दी से स्वस्थ हो जाएं.

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 ने इन 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, O Romeo का भी जान लें कलेक्शन

विज्ञापन

इसके साथ ही डेजी शाह ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वो सलीम खान से मिलने गई थीं लेकिन मिल नहीं पाई थीं. डेजी ने बताया था कि वो सलमान के साथ टच में हैं और कहा था कि सलीम अब बेहतर हैं. आपको बता दें कि जब सलीम अस्पताल में भर्ती हुए थे तो वहां के डॉक्टर ने मीडिया के सामने स्टेटमेंट देकर सलीम का अपडेट दिया था और बताया था कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. क्योंकि जब वह अस्पताल आए थे जब उन्हें झटके लग रहे थे और उनका बीपी भी बहुत ज्यादा था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola