यूएस और ईरान के संघर्ष के बीच अबू धाबी में फंसी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने फैंस को खुशखबरी दी है कि वो भारत लौट चुकी हैं. 28 फरवरी से चल रहा संघर्ष अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस संघर्ष के बीच कई भारतीय सेलिब्रेटी UAE में फंस गए थे. इनमें से एक ईशा गुप्ता भी थीं. वो अबू धाबी में थीं. वह घर वापस लौटने की कोशिश कर रही थीं. ऐसे में अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके फैंस को जानकारी दी है कि वो अपने वतन लौट चुकी हैं.
ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर लंबी चौड़ी पोस्ट साझा की. इसमें घर वापसी की जानकारी तो दी है साथ ही ये भी बताया कि जंग के बीच उनकी वापसी कैसे हुई? एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वो घर वापस आ गई हैं. सभी को उनकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी कहा. एक्ट्रेस ने कहा कि जिस स्थिति में वो और अन्य लोग थे. वो बहुत कठीन था.
यह भी पढ़ें: ‘हमारी आत्मा मिलती है…’, जब काजल राघवानी को लेकर बोले थे खेसारी लाल यादव, कहा था- ‘कुंडली मिलती है’
हमले के समय एयरपोर्ट पर बैठी थीं ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि ये सब 28 फरवरी को शुरू हुआ था और उस समय वह एयरपोर्ट पर बैठी थीं. दोपहर 1 बजे तक एयरपोर्ट बंद कर दिया गया था. चारों तरफ अफरा तफरी मची हुई थी. क्योंकि किसी को नहीं पता था कि क्या हुआ है. ईशा ने बताया कि फिर मिसाइल अटैक की खबरें आने लगी थी और किसी को नहीं पता चला था कि अगले पल में क्या होने वाला है. अजनबी लोग एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे थे, सभी अपने घरवालों को फोन कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: ‘पेट में मारते थे…’, जब दर्द से कराहते हुए अमिताभ बच्चन ने की थी निरहुआ की फिल्म की शूटिंग
ईशा ने बताया हमले के बाद क्या हुआ?
इतना ही नहीं, ईशा गुप्ता ने आगे लिखा कि वो यह जरूर बताना चाहेंगी कि उन्होंने जो देखा, वह UAE देश की ताकत थी. वह अबु धाबी एयरपोर्ट पर थे. ईशा ने बताया कि ग्राउंड स्टाफ और एयरपोर्ट सिक्योरिटी के तुरंत एक्शन लिया और पूरे समय शांत रहकर काम किया. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने खिद चेक इन नहीं किया था. इसलिए वह पलटकर अबू धाबी में अपने होटल की ओर चली गई थीं.
ईशा गुप्ता ने अपनी पोस्ट में वो कहानियां सुनाई, जो उस रात होटल में मिले लोगों से उन्होंने खुद सुनी थी. खैर अब एक्ट्रेस घर लौट आई हैं. फैंस समेत एक्ट्रेस के परिवार को राहत मिली है.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines