आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म को ईद 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसके लिए लोग धड़ल्ले से टिकट भी बुक कर रहे हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का फिल्म के बज को देखते हुए मानना है कि ये ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 200 करोड़ की कमाई कर सकती है. इसके पहले अभी तक ‘धुरंधर’ का क्रेज कम नहीं हो पाया है, जिसे पिछले साल रिलीज किया गया था. ऐसे में इसके ट्रेलर को एडिट करने वाले के बारे में बता रहे हैं, जिसे 22 साल के लड़के ने एडिट किया था. उनका यामी गौतम और आदित्य धर के साथ खास कनेक्शन है. चलिए बताते हैं उनके बारे में.
दरअसल, ‘धुरंधर’ के ट्रेलर को एडिट करने वाला कोई और नहीं बल्कि ओजस गौतम नाम का लड़का है, जिसकी उम्र 22 साल है. ‘धुरंधर’ के प्रमोशन के दौरान आदित्य धर ने उनके बारे में दुनिया को बताया भी था. आदित्य ने स्टेज से कहा था कि वो स्टेज पर होना डिजर्व करते हैं. उन्होंने यह काम करने में अपना दिल और दिमाग सब लगा दिया था. आपको बता दें कि फिल्म का टीजर और ट्रेलर आते ही वायरल हो गया था. डायरेक्टर ने भी बताया था कि फिल्म के ट्रेलर को एडिट करने में 72-76 घंटे का वक्त लगा था.
यह भी पढ़ें: ‘सब समय का खेल है…’, हंसिका मोटवानी की 4 साल में टूटी शादी, एक्ट्रेस की एक्स भाभी ने कसा तंज!
यामी गौतम से है खास कनेक्शन
बहरहाल, अगर ओजस गौतम के बारे में बात की जाए तो उनका यामी गौतम से खास कनेक्शन है. वो कोई और नहीं बल्कि यामी के भाई हैं और दोनों के बीच 13 साल का अंतर है. इस लिहाज से वह आदित्य धर के साले लगे. आदित्य ने उन्हें लेकर बताया था कि वो करीब 2021 से उनके साथ हैं, जब वो अश्वत्थामा बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे. इतना ही नहीं, डायरेक्टर ने भी कहा था कि वह (ओजस) आने वाले 10 सालों में देश के सबसे बड़े डायरेक्टर बनेंगे.
यह भी पढ़ें: ‘Kiss कर दिया…’, मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड को दिया था धोखा? लाइव शो में बहकीं भोजपुरी एक्ट्रेस
‘धुरंधर’ ने की इतनी कमाई
इसके साथ ही ‘धुरंधर’ की कमाई की बात की जाए तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ का बिजनेस किया. जबकि इसके दोनों पार्ट का बजट 250 करोड़ रहा. इसे 2025 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म कहा जाता है. ऐसे में अब ‘धुरंधर 2’ की चर्चा जोरों पर है. फर्स्ट पार्ट में जहां रहमान डकैत यानी कि अक्षय खन्ना को देखा गया था. वहीं, इसके सीक्वल में जसकीरत सिंह रंगी की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है, जिसे रणवीर सिंह ने प्ले किया है. वह इसमें हमजा मजारी भी बने हैं. फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है. ऐसे में देखना होगा कि रिलीज के बाद इसमें क्या कुछ देखने के लिए मिलता है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines