हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhurandhar 2 की पीक डिटेलिंग में आदित्य धर से हुई चूक? जीजा-साले के फाइट सीक्वेंस में हुआ ये ब्लंडर

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. साथ ही फिल्म के एक-एक सीन को लेकर की गई पीक डिटेलिंग की वजह से डायरेक्टर की तारीफ हो रही है लेकिन क्या आप जानते हैं एक सीन में उनसे बड़ा ब्लंडर हुआ है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Dhurandhar 2 की पीक डिटेलिंग में आदित्य धर से हुई चूक? (Photo- X)

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है. इसमें दमदार एक्टिंग और बड़े स्केल पर फिल्माए गए सीन की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. साथ ही आदित्य धर ने जिस तरीके से फिल्म के एक-एक सीन की डिटेलिंग की है उसकी भी लोग खूब सराहना कर रहे हैं. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक सीन वायरल हो रहा है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि ये डायरेक्टर की पीक डिटेलिंग में बड़ी गलती है. हालांकि, उनके फैंस का मानना है कि ये AI जेनरेटेड वीडियो है. चलिए बताते हैं आखिर मामला क्या है.

दरअसल, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के जिस सीन को आदित्य धर की पीक डिटेलिंग का ब्लंडर कहा जा रहा है वो जीजा-साले का फाइट सीक्वेंस है, ये सीन हमजा और पिंडा पर फिल्माया गया है. फिल्म में ये उस वक्त का सीन होता है जब हमजा और पिंडा लंबे समय के बाद पाकिस्तान में मिलते हैं. पिंडा शरीफ आदमी से स्मगलर बन चुका है और वो पाकिस्तान ड्रग्स की डिलीवरी लेने के लिए जाता है.

यह भी पढ़ें: ‘मेरा 6 मर्दों संग रिश्ता…’, 62 की कुनिका सदानंद का लव लाइफ पर बड़ा खुलासा

विज्ञापन

‘जीजा-साले’ का है एक्शन सीक्वेंस

पाकिस्तान में जब हमजा उसे देखता है तो वह शॉक्ड रह जाता है लेकिन, वह उसे अपने बारे में नहीं बताता है. इसी बीच शाम को जब पार्टी होती है तो पिंडा बाथरूम जाता है और साथ में हमजा को भी चलने के लिए कहता है. फिर ड्रग्स के नशे में धुत पिंडा, हमजा को उसके असली नाम जसकीरत से बुलाता है और कई सवाल करता है, लेकिन हमजा उससे बार-बार रिक्वेस्ट करता है कि वो चिल्लाए ना नहीं तो राज खुल जाएगा. इस बीच दोनों के बीच हाथापाई भी होती है. ऐसे में यही सीन का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: 7 घंटे तक बिना बैठे, बिना थके…लगातार शूटिंग करती रहीं ऐश्वर्या राय

विज्ञापन

क्या है गलती?

इस सीन को लेकर कुछ यूजर्स की पैनी नजर गलती को पकड़ लेती है और कहती है कि दोनों के जबरदस्त टकराव के बीच कुछ पलों के लिए फ्रेम में एक कैमरामैन भी दिखाई देता है. कई यूजर्स इसी सीन को जूम करके स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं और साबित करने की कोशिस कर रहे हैं कि क्या यह फिल्म बनाते समय हुई गलती थी या फिर कुछ और है? हालांकि, जहां कुछ यूजर्स इसे आदित्य धर की गलती मान रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ये शायद कोई टेक्निकल ग्लिच हो सकता है.

इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप को लेकर कुछ यूजर्स ने भी दावा किया कि ये पूरी तरह से AI है. हालांकि, सच अभी तक सामने नहीं आया है और ना ही आदित्य धर की ओर से इस मामले को लेकर कोई रिएक्शन. ऐसे में फैंस को इसका सच जानने के लिए डायरेक्टर के रिएक्शन का इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola