क्या BIGG BOSS 17 की विजेता बनेंगी अंकिता लोखंडे? ये हैं एक्ट्रेस की विनर क्वालिटीज

Bigg Boss 17 Winner: बिग बॉस 17 का फिनाले नजदीक है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अंकिता लोखंडे भी शो की विनर हो सकती हैं। आज हम आपको ऐसे 3 कारण बताते हैं, जो अंकिता को विनर बनाएंगे।

ankita lokhande

image credit-instagram

Bigg Boss 17 Winner: अंकिता लोखंडे ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss) की सबसे मजबूत दावेदार में से एक हैं। अब भी ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss) में उन्हें अपने गेम के लिए दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है। हालांकि एक्ट्रेस को कुछ चीजों के कारण आलोचना का भी सामना करना पड़ा है, फिर भी इस बात की संभावना है कि एक्ट्रेस इस सीजन को जीत सकती है। आइए यहां हम आपको 3 वजह बताते हैं, जिस कारण अंकिता बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने घर ले जा सकती हैं।

विज्ञापन

अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग रखती हैं अंकिता लोखंडे

विज्ञापन

जब से एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के साथ टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। उन्हें दर्शकों से प्यार मिलता रहा है।अंकिता लोखंडे ने एक बड़ा और फैन बेस तैयार कर लिया है। वह एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी सफलता को स्वीकार करती है और इसका क्रेडिट अपने फैंस को देती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टिव प्रेजेंस बनाए रखते हुए, वह लगातार कमेंट्स और मैसेज के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अपने फैंस के लिए अंकिता लोखंडे की कमिटमेंट ने उनके चारों ओर एक स्ट्रॉन्ग ग्रुप तैयार किया है। इतने बड़े फैन फॉलोइंग के साथ, संभावना ज्यादा है कि वह 17वें सीजन की विजेता बन सकती हैं।

विज्ञापन

निडर होकर गेम खेलती हैं अंकिता

विज्ञापन

अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपने जीवन के अलग-अलग पहलुओं, उतार-चढ़ाव दोनों को शेयर करने में लगातार ट्रांसपेरेंसी बनाए रखी है। पति विक्की जैन के साथ अपने जीवन की झलक दिखाने के अलावा, अंकिता शो में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने पिछले रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात करती रही हैं। उनका फ्रैंडली स्वभाव फैंस को बेहद पसंद आता है।

सुशांत के साथ पास्ट के कारण भी जीत सकती हैं अंकिता

विज्ञापन

अंकिता लोखेंडे दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। अंकिता और सुशांत की जोड़ी के भी पूरे देश भर में फैंस हैं। यह भी अंकिता का बिग बॉस का विनर बनने के लिए एक मुख्य कारण हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ