हनीमून के लिए निकले Arbaaz और Sshura! आप भी प्लान कर रहे हैं तो इन सेलेब्स से ले सकते हैं आइडिया

Bollywood Celebs HoneyMoon Destination: शादी के बाद हनीमून पर जाने के लिए कपल महीनों से प्लानिंग करते हैं और पार्टनर के साथ एन्जॉय करते हैं।  ऐसे में कई बॉलीवुड सितारे हैं जो अपना हनीमून मनाने के लिए खूबसूरत जगहों पर गए हैं।

R (4)

Bollywood Celebs HoneyMoon Destination: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) और शूरा खान (Sshura Khan) ने हाल ही में शादी की है। इसके बाद दोनों के कई फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं अब दोनों को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, कपल हाथों में हाथ डाले पोज देते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अरबाज और शूरा दोनों शादी के बाद हनीमून के लिए निकले हैं। हालांकि अभी दोनों की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बॉलीवुड में ऐसे बहुत से कपल हैं जो अपनी शादी के बाद हनीमून के लिए खूबसूरत जगहों पर निकलें हैं, ये जगह कौन-कौन सी हैं इनके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं। आप भी कहीं हनीमून या घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों से आइडिया ले सकते हैं।

विज्ञापन

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

विज्ञापन

साल 2021 में शादी करने वाले विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपना हनीमून मनाने के लिए मालदीव्स गए थे। कहीं समुंदर तो कहीं नेचर के बीच रहते हुए कपल ने अपने हनीमून से रोमांटिक फोटो शेयर की थी।

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

विज्ञापन

साथ ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपना हनीमून मनाने के लिए फिनलैंड गए थे। दोनों ने फिनलैंड की बर्फीली वादियों के बीच अपना हनीमून मनाया था।

विज्ञापन

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अपना हनीमून मनाने के लिए लंदन गए थे। दोनों की जोड़ी को भी फैंस बहुत पसंद करते हैं।

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

2018 में शादी करने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी शादी के कुछ समय में ही हनीमून का प्लान कर लिया था। कपल ने अपनी शादी इटली में की थी और हनीमून के लिए श्रीलंका गए थे।

विज्ञापन

शाहरुख खान और गौरी खान

विज्ञापन

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख खान और गौरी अपना हनीमून मनाने के लिए दार्जिलिंग गए थे। इसमें दिलचस्प बात ये है कि शाहरुख खान ने गौरी से कहा था कि मैं तुम्हें शादी के बाद पैरिस ले जाऊंगा, लेकिन तब उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे तो वो उन्हें घुमाने के बहाने दार्जिलिंग ले गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ