Arbaaz Khan ने Shura के लिए गाया गाना, तो यूजर्स बोले- 'अब दुल्हन कहेगी तलाक, तलाक, तलाक'
Arbaaz Khan-Shura Khan: अरबाज खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बेगम के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Arbaaz Khan-Shura Khan: हाल ही में यानी 24 दिसंबर को अरबाज खान और शूरा खान एक-दूजे के हो गए। वहीं, अब कपल के निकाह सेरेमनी से इनसाइड फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर छाए हुए हैं।
वहीं, अब निकाह सेरेमनी से एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अरबाज, शूरा के लिए बेहद रोमांटिक-सा गाना गा रहे हैं। हालांकि इस पर यूजर्स भी अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बेटे के प्यार में टूटे शिखर धवन को Akshay Kumar ने दिया हौसला, ‘खिलाड़ी’ की बात ने जीत लिया दिल
https://www.instagram.com/p/C1ZKfPwy9N2/
अरबाज खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अरबाज ने कैप्शन में लिखा है कि इसमें कोई हैरानी की बात नहीं, मेरे पिता चाहते थे कि मैं गायक के बजाय क्रिकेटर बनूं। वहीं, वीडियो की बात करें तो इसमें साफ देखा जा सकता है कि अरबाज खान अपनी बेगम के लिए ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’ गाना गा रहे हैं। साथ ही उनके चेहरे पर भी अलग ही ग्लो दिख रहा है।

जैसे ही ये वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर छा गया। वहीं, अब यूजर्स भी इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि मक्खी। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है गाना नहीं गा रहे बल्कि बात करें रहे हो, लेकिन प्रयास अच्छा है।

तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या-क्या सुनना पड़ रहा है, अच्छा है मैं बहरा हूं।

एक और अन्य यूजर ने लिखा कि गाना सुनने के बाद दुल्हन ने बोला तलाक, तलाक, तलाक। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स इस वीडियो पर कर रहे हैं।
बता दें कि अरबाज और शूरा के निकाह की खबरें पहले से आ रही थी। वहीं, 24 दिसंबर को कपल एक-दूजे का हो गया। निकाह सेरेमनी के बाद कपल की कई फोटोज सामने आई, जो सोशल मीडिया पर छा गई। साथ ही सभी कपल को बधाई भी दे रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: