शादी के बाद डिनर डेट पर निकले Arbaaz-Shura, हिजाब को लेकर ट्रोल हुईं नई दुल्हन

Arbaaz Shura Dinner Date: न्यूली मैरिड कपल अरबाज और शूरा खान को बांद्रा के एक रेस्तरां के बाहर देखा गया है। शूरा खान को उनके गेटअप के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

arbaaz khan shura khan

image credit: instagram

Arbaaz Shura Dinner Date: अरबाज और शूरा खान ने बीते 24 दिसंबर को निकाह कबूल किया था। दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। निकाह के बाद दोनों ने लिपलॉक भी किया था। हैप्पी मैरिड कपल अपनी शादी को एंजॉय कर रहा है। इसी बीच पहली बार दोनों को बीती रात डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। दोनों कैजुअल गेटअप में नजर आ रहे थे। लेकिन अब शूरा खान को उनके गेटअप के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

विज्ञापन

न्यूली मैरिड कपल बांद्रा के एक रेस्तरां के बाहर देखा गया है। इस दौरान अरबाज ने ब्लू जींस और व्हाइट शर्ट कैरी किया था, वहीं शूरा ब्लैक क्रॉप टॉप, ट्रैक जैकेट और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आईं। पैपराजी ने जैसे ही दोनों की तस्वीरें लेने की कोशिश की तो शूरा शरमाने लगीं और गाड़ी में जाकर बैठ गईं। वह दोनों जल्दी में नजर आ रहे थे और गाड़ी में बैठने के बाद शूरा अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं।

विज्ञापन

हिजाब के लिए हुईं ट्रोल

हालांकि शूरा को शॉर्ट डेनिम शॉर्ट्स पहनना भारी पड़ गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर शूरा को इसके लिए ट्रोल किया है। एक शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘निकाह के पहले दिन हिजाब में नजर आए और शादी के बाद खुली टांगे दिखा रही हैं।’ वहीं एक और शख्स ने कहा, ‘हिजाब कहां गया, नौटंकी करते हैं सिर्फ हिजाब का मजाक बनाते हैं।’ इसके अलावा लोगों ने अरबाज की दूसरी शादी के बारे में भी जमकर कमेंट्स किए।

विज्ञापन

शादी में गाया था गाना

विज्ञापन

शादी के बाद लगातार दोनों के कोई न कोई फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं। बीते दिनों एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अरबाज खान को शूरा के लिए गाना गाते हुए देखा गया था। उन्होंने शूरा को तेरे मस्त मस्त दो नैन गाकर सरप्राइज कर दिया था। जिसके बाद वह बहुत खुश हो गई थीं। दोनों ने अपनी शादी में जमकर डांस भी किया था। इस दौरान सलमान खान भी डांस और मस्ती करते हुए दिखे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ