---विज्ञापन---

सस्पेंस-थ्रिलर के शौकीन हैं तो मिस न करें 2 घंटे 15 मिनट की ये धांसू फिल्म, हर सीन में छिपा है गहरा राज

अगर आपको सस्पेंस और थ्रिलर वाली फिल्में देखना पसंद है, तो 2 घंटे 15 मिनट की ये फिल्म आपके लिए काफी बेहतर होने वाली है. यह मूवी मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड पर आधारित है.

---विज्ञापन---

आज के डिजिटल दौर में हर कोई थिएटर्स से ज्यादा ओटीटी पर नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करता है. आप भी ओटीटी पर मूवी देखने पंसद करते है, तो यह खबर आपके के बड़े काम आ सकती है. दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें भर-भरकर थ्रिलर और जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. यह फिल्म आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है. इस फिल्म को 2 घंटे 15 मिनट में पूरा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘हद में रहो, मेरी छवि खराब करने की साजिश…’, सुनीता आहूजा के बयानों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

‘भक्षक’ स्टार कास्ट

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो फिल्म इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर जमकर देखी जा रही है. इतना ही नहीं इस मूवी को देखने के बाद दर्शक भी इसकी सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं. इस मूवी समाज के सबसे कड़वे और खौफनाक सच से रूबरू कराती है. बता दें कि इस मूवी को बिहार के चर्चित शेल्टर होम कांड पर तैयार किया गया है. इस मूवी में भूमि पेडनेकर के साथ संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साईं ताम्हनकर ने अहम किरदार निभाया है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं, फिल्म ‘भक्षक’ (Bhakshak) की. इस मूवी में आपको भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ जंग लग रहे एक निडर पत्रकार की कहानी देखने को मिलती है. यह मूवी बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए बालिका गृह कांड पर तैयार की गई है, जहां अनाथ बच्चियों के साथ शोषण और अमानवीय व्यवहार किया जाता है.

यह भी पढ़ें: बोरियत होगी छूमंतर! Prime Video पर देखें ये 5 धांसू वेब सीरीज, कहानी जीत लेगी दिल

---विज्ञापन---

‘भक्षक’ कब रिलीज हुई थी

आपको बता दें कि फिल्म ‘भक्षक’ में भूमि पेडनेकर ने एक साहसी और निडर पत्रकार की भूमिका निभाई है. एक्ट्रेस बिना किसी भी डर के  अपराधियों और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने के लिए जान की बाजी लगा देती है. यह मूवी साल 2024 में रिलीज की गई थी, जिसे उस समय लोगों ने काफी पसंद किया था. अगर आपने इसे अभी तक नहीं देखा है, तो आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने का प्लान बना सकते हैं. फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 7.2 की रेटिंग दी गई है.

First published on: Aug 15, 2026 07:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola