बोरियत होगी छूमंतर! Prime Video पर देखें ये 5 धांसू वेब सीरीज, कहानी जीत लेगी दिल

अगर आपके पास भी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो हम आपको 5 बेहतरीन सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Prime video
1 / 6

ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको 5 बेहतरीन सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर बैठे वीकेंड पर पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं. इन सीरीज की कहानी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बोर नहीं होने देती है. इस लिस्ट में ‘परमानेंट रूममेट्स’ से लेकर 'आदर्श बाल विद्यालय' का नाम काबिज है.

विज्ञापन

परमानेंट रूममेट्स

परमानेंट रूममेट्स2 / 6

लिस्ट में पहला नाम तान्या (निधि सिंह) और मिकेश (सुमीत व्यास) की वेब सीरीज ‘परमानेंट रूममेट्स’ का शामिल है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है ,जिसकी कहानी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बोर नहीं होने देती है. सीरीज में आपको जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. यह सीरीज प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

विज्ञापन

पंचायत

पंचायत3 / 6

दूसरे नंबर पर प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज 'पंचायत' का नाम मौजूद है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. इस सीरीज के अब तक 4 सीजन जारी किए जा चुके हैं. वहीं अब दर्शक भी सीरीज के 5वें सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. आप इसे पूरे परिवार के साथ प्राइम वीडियो पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

दुपहिया

दुपहिया4 / 6

तीसरे नंबर पर 'दुपहिया' वेब सीरीज का नाम शामिल है, जिसमें आपको हल्की-फुल्की कॉमेडी देखने को मिलने वाली है. कहानी में उस वक्त भूचाल आ जाता है, जब गांव के एक घर से मोटरसाइकिल रहस्यमय तरीके गायब हो जाती है. वहीं पूरा गांव इस बाइक को ढूंढने की कोशिश में लग जाता है. इस वेब सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

आदर्श बाल विद्यालय

आदर्श बाल विद्यालय5 / 6

चौथे नंबर पर के के मेनन की वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' का काबिज है. यह सीरीज 24 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस सीरीज की कहानी एक ऐसे हेडमास्टर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो रिजल्ट बेहतर करने छात्रों को अलग-अलग तरीके से प्रेरित करता है.

ग्राम चिकित्सालय

ग्राम चिकित्सालय6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम अमोल पाराशर की सीरीज ग्राम चिकित्सालय का आता है. इस सीरीज की कहानी एक 'भटखंडी' गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां कि हेल्थ व्यवस्था जरजरी हो चुकी है. वहीं डॉ. प्रभात सिन्हा (अमोल पाराशर) इस गांव में हेल्थ व्यवस्था को सुधारने आते हैं, जहां उन्हें स्थानीय लोगों का भरोसा जीतने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन