Bigg Boss 19 में होगी Amaal Mallik की एंट्री? क्लिनिकल डिप्रेशन के खुलासे के बाद तोड़ा था परिवार से रिश्ता

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ के लिए अब सिंगर अमाल मलिक का नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमाल मलिक शो के लिए ऑलमोस्ट कंफर्म हो गए हैं।

Bigg Boss 19

'बिग बॉस 19' के लिए सिंगर अमाल मलिक को लगभग कंफर्म बताया जा रहा है। (Photo Credit- Instagram)

विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर एक बड़ी दिलचस्प खबर सामने आई है। टीवी और बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों को अप्रोच करने के बाद अब मेकर्स ने एक नामी सिंगर को इस शो का ऑफर दिया है। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर अमाल मलिक भी अब ‘बिग बॉस सीजन 19’ में नजर आ सकते हैं। अमाल मलिक को भी इस साल सलमान खान के रियलिटी शो के लिए अप्रोच किए जाने की खबर सामने आई है।

अमाल मलिक को ऑफर हुआ ‘बिग बॉस 19’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमाल मलिक को ना सिर्फ ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर मिला है, बल्कि वो शो में पार्टिसिपेट भी कर सकते हैं। उनकी चैनल और प्रोडक्शन हाउस से बातचीत भी चल रही है। सिंगर अमाल मलिक को लगभग ‘बिग बॉस 19’ के लिए कंफर्म बताया जा रहा है। साथ ही ये जानकारी भी सामने आ रही है कि अगर जरूरत पड़ी तो वो लास्ट मिनट पर शो से बैकआउट कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि शो से जुड़ी फॉर्मलिटीज भी सिंगर ने शुरू कर दी हैं। हालांकि, अभी तक ये कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ या नहीं? इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisment

सिंगर की कलर्स से चल रही ‘बिग बॉस’ के लिए बातचीत

अमाल मलिक ने अभी तक ‘बिग बॉस 19’ में शामिल होने की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है। जब वो कलर्स और एंडेमोल के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे, तभी पता चलेगा कि वो शो में आ रहे हैं या नहीं। आपको बता दें, अमाल मलिक से पहले उनके पिता डब्बू मलिक के भाई अबु मलिक भी ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बन चुके हैं। अबु मलिक को ‘बिग बॉस 13’ में देखा गया था। वहीं, पिछले कुछ वक्त में अमाल मलिक बेहद कंट्रोवर्सी में फंसे हुए नजर आए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर खुद के क्लिनिकल डिप्रेशन में होने का खुलासा किया था। साथ ही उन्होंने अपनी इस हालत का जिम्मेदार अपने परिवार को बताया था।

विज्ञापन

पर्सनल लाइफ में हुए विवाद

इतना ही नहीं, अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर ये भी ऐलान कर दिया था कि उनका उनके परिवार से कोई रिश्ता नहीं होगा। वो सारे संबंध बस प्रोफेशनल रखेंगे। उन्होंने अपना दर्द बताते हुए ये भी रिवील किया था कि उनके पेरेंट्स के कारण वो अपने भाई अरमान मलिक से भी दूर हो गए। हालांकि, बाद में अमाल मलिक ने अपने इन पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया था। दूसरी तरफ अरमान ने अब अपने भाई के बर्थडे पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर सबके सामने कहा था कि उन्हें अपने भाई से कोई अलग नहीं कर सकता।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ